Hanuman Chalisa
✕

'अनपॉज्ड : नया सफर' का मोशन पोस्टर आया सामने, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

Updated: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (16:20 IST)
बहुप्रतीक्षित हिंदी एंथोलॉजी 'अनपॉज्ड : नया सफर' के ट्रेलर के रिलीज से पहले, अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसमें इस एंथोलॉजी की सभी पांच फिल्मों की स्टार-कास्ट नज़र आ रही है।

 
खूबसूरत बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ इस मोशन पोस्टर में तीन तिगाड़ा, द कपल, गोंद के लड्डू, वार रूम और वैकुंठ नामक फिल्मों की एक झलक देखने मिल रही है। फिल्म का ट्रेलर 15 जनवरी 2022 में रिलीज किया जाएगा।
 
'अनपॉज्ड : नया सफर' पांच अनूठी कहानियों को प्रदर्शित करता है जो आशा, सकारात्मकता और नई शुरुआत के बारे में है, जिस वजह से हम जीवन और भावनाओं को पहले से कहीं अधिक महत्व देते हैं। 
 
प्रेम, लालसा, भय और दोस्ती जैसी कच्ची मानवीय भावनाओं के शब्दचित्र - शिखा माकन (गोंद के लड्डू), रुचिर अरुण (तीन तिगाड़ा), नुपुर अस्थाना (द कपल), अयप्पा केएम (वॉर रूम) और नागराज मंजुले (वैकुंठ) जैसे फिल्म निर्माताओं द्वारा संवेदनशील रूप से जीवंत की गई हैं। 'अनपॉज्ड : नया सफर' 21 जनवरी 2022 को रिलीज हो रही है। 
 

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख