सम्बंधित जानकारी
- शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर ऐसे आया था कट का निशान
- सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ के फैंस को साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर मिला पोस्टर का तोहफा
- एक्ट्रेस के साथ MBBS डॉक्टर भी हैं श्रीलीला, हॉट अंदाज से इंटरनेट पर मचा देती हैं तहलका
- सलमान खान के फैंस को साजिद नाडियाडवाला के बर्थडे पर मिलेगा सरप्राइज, रिलीज हो सकता है सिकंदर का ट्रेलर
- तुम्बाड के बाद फिर धमाल मचाने जा रहे सोहम शाह, फिल्म क्रेजी का ट्रेलर हुआ रिलीज
एक Kiss हो जाए..., इवेंट में पैपराजी ने लिए उदित नारायण के मजे, वीडियो वायरल
बॉलीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण बीते कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उदित ने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सेल्फी लेने आई अपनी फीमेल फैन को लिप किस कर लिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद उदित नारायण को जमकर ट्रोल किया गया।
इसके बाद फीमेल फैंस को किस करते हुए उदित के कई वीडियो सामने आए। अब एक इवेंट में पैपराजी किस को लेकर उदित नारायण संग मजाक करते नजर आए। हाल ही में उदित नारायण डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द रोशन्स' की सक्सेस पार्टी में पहुंचे थे। यहां उन्होंने पैपराजी को जमकर पोज दिए।
Papz teases Udit Narayan “Sir Ek Kiss Ho Jaye” at Rohans success bash. pic.twitter.com/v6vSMcjM9P
— Cinematics (@Mostafah_sidiqi) February 18, 2025
सोशल मीडिया पर उदित नारायण का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह खुशी-खुशी पैपराजीके लिए पोज देते दिख रहे हैं। तभी फोटोग्राफर्स मजाक में उनसे कहते हैं, 'सर, एक किस हो जाए।' यह सुनकर उदित नारायण हंसते हुए वहां से चले जाते हैं।
बता दें कि उदित नारायण हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, सिंधी, ओडिया, भोजपुरी और आसामी भाषा में भी गाने गा चुके हैं। वह 4 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
