Hanuman Chalisa
✕

ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया कपिल शर्मा का मजाक

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (15:31 IST)
पिछले कुछ दिनों से कॉमेडी नाइट्स के मुख्य कलाकार, कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, फ्लाइट में हुए अपने विवाद को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। इन दोनों के बीच शिकवे, शिकायत और अंतत: माफी का दौर भी अब खत्म हो चुका है, लेकिन किसी ने फिर से इस बुझती चिंगारी को हवा दे दी है। इस चिंगारी को हवा देने वाला और कोई नहीं, बल्कि ट्विंकल खन्ना हैं। 
 
आप तो जानते ही हैं कि ट्विंकल खन्ना सोशल साइट्स पर अपनी बेबाक राय को लेकर कितना सुर्ख‍ियों में रहती हैं। इस बार उन्होंने कपिल शर्मा को अपना निशाना बनाया और जमकर कपिल की टांग खींची। ट्विंकल ने कपिल और सुनील ग्रोवर के उस विवाद पर चुटकी ले ली, जिसकी सजा कपिल अपनी कम होती टीआरपी और बढ़ते डिसलाईक के रूप में भुगत रहे हैं।
 
ट्विंकल खन्ना ने हाल ही में कपिल और सुनील के विवाद पर मजेदार अंदाज में अपने विचार रखे हैं। उन्होंने यह बताते हुए, कि फ्लाइट में लोग किस-किस तरह का बर्ताव करते हैं या कर सकते हैं, कपिल शर्मा का उदाहरण दिया। ट्विंकल कहती हैं कि फ्लाइट में भले ही चाकू, कैंची और क्रिकेट बैट जैसी चीजें ले जाना मना हो, पर लोग तो इससे भी अच्छे और मजबूत हथियार लेकर 30 हजार फीट की ऊंचाई पर हवा में उड़ते हैं। 

ALSO READ: क्या अक्षय कुमार बेस्ट एक्टर अवॉर्ड के हकदार हैं?

 
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि - मैं यह नहीं कह रही कि एक माचिस की तीली या स्कॉच ऑन द रॉक्स किसी तरह का नुकसान पहुंचा सकती है, लेकिन जब यह फ्लाइट में बिल्कुल फ्री मिल रही हो और अगर आपके गले में बेहिसाब तरीके से उतर जाए, तो किसी का भी हाल कॉमेडियन कपिल शर्मा की तरह हो सकता है।

ALSO READ: सलमान खान के थप्पड़ का स्वाद चख चुके हैं ये लोग!
 
 
ट्विंकल यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से कपिल ने अपने साथी कलाकार पर जूता फेंका, मैं बताना चाहूंगी कि जूते-चप्पल भी हथियार के रूप में अब चलन में हैं। हालांकि ट्विंकल ने बेहद मजाकिया अंदाज में कपिल पर चुटकी ली है, लेकिन कपिल के लिए जरूर यह उनके जख्मों को हरा करने वाला हो सकता है। 
 
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख