Hanuman Chalisa
✕

प्रियंका चोपड़ा ने साइन किया इस चर्चित फिल्म बनाने वाले निर्देशक को

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (13:40 IST)
हॉलीवुड में व्यस्त प्रियंका चोपड़ा को यह खयाल भी सता रहा है कि भारतीय दर्शक उन्हें भूल नहीं जाए क्योंकि लंबे समय से हिंदी फिल्म में वे नजर नहीं आईं। वे हिंदी फिल्म करना भी चाहती हैं, लेकिन उनके पास समय नहीं है। क्वांटिको का अगला सीज़न अगस्त से शुरू होने वाला है। साथ ही एक और हॉलीवुड मूवी को लेकर भी उनकी बात चल रही है। 
 
प्रियंका ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया है। विभिन्न भारतीय भाषाओं में उन्होंने फिल्में बना कर बतौर निर्माता कामयाबी का स्वाद भी उन्होंने चखा है। खबर है कि अपने बैनर तले वे हिंदी फिल्म शुरू करना चाहती हैं और उन्होंने निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी को साइन भी कर लिया है। इन महाशय ने पिछले वर्ष रिलीज हुई चर्चित फिल्म 'पिंक' बनाई थी। 
 
अनिरुद्ध एक नायिका प्रधान फिल्म प्रियंका के लिए बनाएंगे। प्रियंका इसमें लीड रोल निभाएंगी या कैमियो, यह अभी तय नहीं हुआ है। प्रियंका से जुड़े सूत्रों के मुताबिक वे लीड रोल ही निभाएंगी। चूंकि यह उनके बैनर की फिल्म है इसलिए डेट्स उनके अनुसार ही एडजस्ट की जाएगी। 
 
प्रियंका को लेकर संजय लीला भंसाली ने भी एक फिल्म प्लान की है, लेकिन प्रियंका पहले अपने बैनर की फिल्म करेंगी। 
Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख