dharma sangrah
✕

90 के दशक के सुपरहीरो 'कैप्टन व्योम' की होने जा रही वापसी, अब बनेगी फिल्म!

Updated: रविवार, 10 जुलाई 2022 (15:57 IST)
Photo - Twitter
फिल्मकार केतन मेहता ने बच्चों के लिए एक सुपरहीरो किरदार गढ़ा था जिसका नाम था 'कैप्टन व्योम - द स्काई वॉरियर'। इस शो में मिलिंद सोमन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह शो 1998 में सबका फेवरिट बन गया था इस शो को कई बार टीवी पर रिपीट टेलीकास्ट भी किया गया।

 
अब 'कैप्टन व्योम' एक बार फिर वापसी करने जा रहा है, लेकिन एक नए ट्विस्ट के साथ। केतन मेहता ने यह अनाउंस किया कि जल्द ही इस सुपरहीरो को फिर से नए अवतार में दर्शकों के सामने लाया जाएगा। खबरों के अनुसार इसे फिल्म और वेब सीरीज के फॉरमेट में वापस लाया जाएगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बारे में ट्वीट करके फैंस को जानकारी दी है।
 
खबरों के अनुसार केतन मेहता ने कहा, मैं वाकई बेहद उत्साहित हूं। मेरे लिए 'कैप्टन व्योम' ग्लोबल ऑडियंस के बीच अपनी पहचान बनाने वाला भारतीय मूल का सुपरहीरो है। अब वक्त आ गया है कि जब भारत नई सदी में अपने स्थान का सपना देख रहा हो तो ऐसे सुपरहीरोज को फिर से खोजा जाए। उम्मीद करूंगा कि शो पर मेकर्स अपना बेस्ट वीएफएक्स और सीजीआई वर्क शोकेस करें।
 
प्रशांत सिंह और माधुर्य विनय की प्रोडक्शन कंपनी ब्रूइंग थॉट्स प्राइवेट लिमिटेड (बीटीपीएल) ने कॉसमॉस माया से 'कैप्टन व्योम' के अडैप्टेशन/रीमेक राइट्स हासिल कर लिए हैं। यह फिल्म टोटल 5 पार्ट में बनेगी। 
 

Show comments

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख