Hanuman Chalisa
✕

इश्क में मरजावां: सीरियल में मुझे कई एक्शन सीन्स करने का मौका मिला - विशाल वशिष्ठ

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (14:39 IST)
टीवी सीरियल 'इश्क में मरजावां' के नए एपिसोड शुरू हो चुके हैं। यह अपने सेकंड सीजन के साथ नए रंग रूप में लोगों के सामने आ रहा है। सीरियल में हेली शाह, विशाल वशिष्ठ और राहुल काम कर रहे हैं।

 
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए हेली कहती हैं कि मेरा रोल रिद्धिमा का है। रिद्धिमा एक ऐसी लड़की है जो बहुत ही सीधी-सादी है, फिजियोथेरेपिस्ट है। बड़ी मेहनत से आगे बढ़ी है। इसलिए भी मुझे यह रोल पसंद है क्योंकि इसमें वह एक अनाथ लड़की बनी है। उसकी जिंदगी में ख्वाहिश प्यार पाना है और जिस तरीके का वह प्यार पाना चाहती है, वह प्यार उसे विशाल से मिलता है। 

ALSO READ: रणबीर कपूर पर उनके पालतू डॉगी ने किया अटैक, जाना पड़ा अस्पताल!
 
उन्होंने कहा, विशाल का नाम कबीर है। और जब कभी एक बार कबीर उससे कहता है कि उसके प्यार की कीमत वह रिद्धिमा से चाहता है तो रिद्धिमा थोड़ा चौंक जरूर जाती है लेकिन लेकिन फिर वह यह काम कबीर के लिए कर देती है। कबीर चाहता है कि उसका सबसे बड़ा दुश्मन वंश रायसिंघानिया है और रिद्धिमा वंश की जिंदगी में शामिल हो जाए।

इश्क में मरजावां में काम करने के पहले विशाल वशिष्ठ को आप वीरा नाम की सीरियल में भी देख चुके हैं जहां पर वह मेन लीड के किरदार में नजर आए थे। विशाल का सीरियल के बारे में कहना यह है कि मेरा किरदार कबीर का है। कबीर को प्यार बहुत पसंद है और देश उससे भी ज्यादा पसंद है। और ऐसे में ही वह अपनी प्रेमिका ने दिमाग से अपने देश के नाम एक कुर्बानी मांग लेता है। 
 
मुझे रोल इसलिए पसंद है क्योंकि मुझे थ्रिलर बहुत पसंद है मैंने कई रोमांटिक फिल्में देखीं हैं। मुझे ऐसे किरदार तो पसंद आते हैं लेकिन जो सबसे ज्यादा मजेदार लगा इस रोल में वह यह था कि इसमें मुझे ना सिर्फ प्यार वाली भूमिका निभानी थी बल्कि अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने और अपने कर्तव्यों के लिए कुछ कर गुजरने का मौका भी मिल रहा था।
 
अपनी बातों को आगे जारी रखते हुए विशाल बताते हैं, इस सीरियल में मुझे कई एक्शन सीन्स करने का मौका मिला। मुझे अभी भी याद है। हम शूट के लिए गोवा गए थे और वह एक वन शॉट में लेने वाला सीन था। जहां पर मैं वंश के पीछे भागता हूं उसे पकड़ने के लिए। बहुत सारे उसके बॉडीगार्ड मुझे रोकते हैं। मुझे उन सभी बॉडीगार्ड को मारते हुए भी वंश को पकड़ने का काम दिया गया था और इस बीच कई नाव रखी गई थी तो मुझे एक बोट से दूसरी बोट पर कूदना था और हर हालत में वंश के पास पहुंचना था। 
 
 
मेरे जो एक्शन डायरेक्ट थे उन्होंने बहुत साफ तौर पर कहा था कि यह एक ही शॉर्ट पिक्चराइज होने वाला है अब कैसे करोगे तुम वह देख लो। ये मेरे लिए एक बड़ा चैलेंज था लेकिन फिर भी मैंने दो-तीन बार रिहर्सल की और फाइनल टेक दे दिया। एक टेक बहुत अच्छा हुआ। उसके बावजूद एक और टेक दिया ताकि कहीं कोई गड़बड़ी रह जाए तो दूसरा टेक इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
दूसरा एक्शन सीन बहुत अच्छा था। वह भी मुझे जिंदगी भर तक याद रहेगा जिसमें मुझे वंश का पीछा करना था। चेजिंग सीन था जहां वंश कार में बैठा था और मैं बाइक पर था। उसकी कार में भी कई कैमरा लगाए गए थे। वही मेरे बाइक पर भी कैमरा लगाए गए थे तो मेरी बाइक का वजन बहुत बढ़ गया था और स्पीड मुझे बिल्कुल भी नहीं करनी थी। जो चेजिंग वाला सीन था, वह भी मैं कभी नहीं भूलूंगा दोनों ही सीन मजेदार रहे थे।
 
वंश रायसिंघानिया का रोल करने वाले राहुल सुधीर का कहना है कि यह रोल मुझे बहुत पसंद आया। इस रोल को जब आप देखेंगे तो आपको सिर्फ एक ही शब्द याद आएगा डर। मुझे मेरी फैमिली बहुत पसंद है और मैं हर काम बड़ी ईमानदारी से करता हूं। भले ही वह काम गैरकानूनी ही क्यों ना हो? मैं जब-जब भी कैमरा पर आता हूं आसपास डर का माहौल पैदा कर देता हूं। इस किरदार के लिए मैंने क्या मेहनत की तो यह कह सकता हूं कि मैंने सबसे ज्यादा काम अपनी आवाज पर किया और इतना किया किया कभी कभी मुझे खुद को याद नहीं आता कि मेरी असली आवाज कैसी थी।
 
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख