शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. tv actress jasmin bhasin replace to hina khan aka komolika from ekta kapoor kasautii zindagii kay 2
Written By

एकता कपूर को मिली नई कोमोलिका, 'कसौटी जिंदगी की 2' में अब नजर नहीं आएंगी हिना खान!

Ekta Kapoor
एकता कपूर के पॉपुलर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की 2' में कोमोलिका के रोल में हिना खान को खुब पसंद किया गया था। लेकिन अपने बॉलीवुड प्रोजक्ट्स में बिजी होने की वजह से हिना ने शो को बीच में ही छोड़ दिया। अब उनकी जगह बहुत जल्द एक नई कोमोलिका शो में नजर आने वाली हैं।


यह उम्मीद की जा रही थी कि हिना खान जैसे ही फिल्म प्रोजेक्ट से फ्री हो जाएंगी तो वह वापस शो में एंट्री ले लेंगी। लेकिन इस प्रोजेक्ट के बाद हिना खान का इरादा टीवी की दुनिया में वापसी का नहीं लग रहा है। ऐसे में कोमोलिका का रोल निभाने के लिए दूसरी एक्ट्रेस की तलाश एकता कपूर बीते कई दिनों से कर रही हैं और अब सुनने में आ रहा है कि उनको शो के लिए एक नई कोमोलिका मिल गई है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में कोमोलिका और मिस्टर बजाज एक साथ काम करेंगे। कोमोलिका के रोल के लिए कई एक्ट्रेस के नाम का सजेशन एकता कपूर को दिया गया था, इनमें रागिनी खन्ना, मधुरिमा तुली, रिद्धी डोगरा का नाम शामिल था। 
 
लेकिन एकता कपूर ने सिर्फ सनाया ईरानी के नाम पर मुहर लगाई। लेकिना सनाया ने इस तरह का रोल करने से इंकार कर दिया। अब खबरें आ रही हैं कि जैसमिन भसीन के नाम पर आखिरी मुहर लग गई है। जैसमीन खतरों के खिलाड़ी में नजर आ चुकी हैं। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।
 
जैसमीन भसीन को लेकर कसौटी जिंदगी शो के मेकर्स क्या तय करते हैं ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा। लेकिन इस बार ये तय माना जा रहा है कि हिना खान कोमोलिका के रोल में नजर नहीं आएंगी।
ये भी पढ़ें
यह जोक है बिलकुल नया, हंसते रह जाएंगे : सनी लियोनी से ही काम चला लूंगा