• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Siddhant Chaturvedi cool look photoshoot for MensXp magazine
Written By

गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी का कूल अंदाज, मैगजीन के लिए करवाया फोटोशूट

Gully Boy Fame
सिद्धांत चतुर्वेदी ने रणवीर सिंह की फिल्म 'गली बॉय' से बॉलीवुड डेब्य किया था। फिल्म में उन्होंने एमसी शेर का किरदार निभाया था, जिसे सभी ने पसंद किया था।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में मेन्स एक्सपी मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया है। इस फोटोशूट में सिद्धांत बेहद ही आकर्षक लग रहे हैं।
तस्वीरों में सिद्धांत का कूल लुक नजर आ रहा है।
सिद्धांत ने मैगजीन से बात करते हुए बताया कि वे उसी स्पीड को बनाए रखना चाहते हैं, जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने हमेशा से 'हीरो' बनने का सपना देखा था और आज भी उनका उसी पर फोकस है।
सिद्धांत पिछले दिनों हॉलीवुड फिल्म मैन इन ब्लैक के हिंदी वर्जन के लिए क्रिस हेम्सवर्थ की आवाज बनने को लेकर चर्चा में थे। सिद्धांत ने खुलासा किया है कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था।
सिद्धांत चतुर्वेदी इस साल बड़े पर्दे पर नजर नहीं आएंगे। इस साल सिद्धांत 'चक दे इंडिया' फेम डायरेक्टर शिमित अमीन की फिल्म में नजर आने वाले थे। खबरों की मानें तो सिद्धांत को इस फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई जिसके चलते उन्होंने फिल्म से अपने हाथ खींच लिए।
ये भी पढ़ें
गणपति विसर्जन के दौरान खुलेआम सिगरेट के कश लगाते नजर आए सलमान खान, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल