Daily Horoscope
✕

टीवी एक्टर रसिक दवे का निधन, 65 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Updated: शनिवार, 30 जुलाई 2022 (13:52 IST)
Photo - Twitter
हिंदी, गुजराती फिल्मों और टेलीविजन शो के फेमस एक्टर रसिक दवे का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बताया जा रहा है कि उनकी किडनी खराब हो गई थी। रसिक 15 दिन से अस्पताल में भर्ती थे। 

 
रसिक दवे मशहूर एक्ट्रेस केतकी दवे के पति थे। रसिक दवे की सास और अभिनेत्री सरिता जोशी ने बताया कि पिछले चार साल से किडनी की बीमारी से जूझ रहे दवे ने शुक्रवार शाम को अंतिम सांस ली।
 
सरिता जोशी ने बताया, रसिक दवे कमज़ोरी महसूस कर रहे थे। उन्हें रक्तचाप और गुर्दे की समस्या थी। वह डायलिसिस पर थे और बीते 15-20 दिनों से अस्पताल में थे। उन्हें हाल ही में घर लाया गया था और मैं उनसे मिली और वह मुझे देखकर मुस्कुराए, लेकिन शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया।
 
रसिक दवे का अंतिम संस्कार शनिवार सुबह परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में किया गया। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में एक गुजराती फिल्म पुत्र वधू से की थी। हिंदी फिल्मों और टीवी शो में दवे निर्देशक ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म झूठी, महाभारत, संस्कार-धरोहर अपनों की के लिए प्रसिद्ध रहे।
 

Show comments

दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड की 155 करोड़ रुपए की कमाई

कपिल शर्मा के शो में अटल बिहारी वाजपेयी बनकर सुनील ग्रोवर ने मचाया धमाल, हैरान रह गए मेहमान

दिवाली पार्टी में रुमार्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता संग पहुंचीं मलाइका अरोरा, एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से हुआ सामना!

किंग फिल्म पर बवाल! क्या बैन होगी SRK की फिल्म? दीपिका की ड्रेस पर भड़के MLA रवि नेगी!

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, हाथों में हाथ डालकर दिए रोमांटिक पोज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख