Daily Horoscope
✕

ट्यूबलाइट का बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड

Updated: सोमवार, 26 जून 2017 (12:25 IST)
आमतौर पर सलमान, आमिर, शाहरुख जैसे कलाकारों की फिल्म पहले वीकेंड के बाद ही सौ करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेती है और ये इन सुपरस्टार्स की लोकप्रियता का पैमाना भी है कि फिल्म कैसी भी हो, पहले तीन दिन ये बॉक्स ऑफिस पर अपने दम और स्टारडम के सहारे भीड़ जुटा लेते हैं, लेकिन सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' ऐसा नहीं कर पाई, जो कहीं न कहीं यह बात बताती है कि जनता को उनकी यह फिल्म खास पसंद नहीं आ रही है। 
 
ट्यूबलाइट ने 21.15 करोड़ रुपये से शुरुआत की, जबकि फिल्म उद्योग की पहले दिन उम्मीद इससे कहीं ज्यादा थी। दूसरे दिन कलेक्शन लगभग स्थिर रहे और फिल्म ने 21.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन रविवार था और कलेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। तीसरे दिन के कलेक्शन 22.45 करोड़ रहे। इस तरह से पहले वीकेंड पर फिल्म ने 64.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो कि फिल्म में सलमान की उपस्थिति को देखते हुए कम है।
 
फिल्म इमोशनल है और सही उद्देश्य को सामने रख कर बनाई गई है, लेकिन बात को निर्देशक कबीर खान ठीक से पेश नहीं कर पाए। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के दर्शक हमेशा सलमान खान की ताकत रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें यह फिल्म पसंद नहीं आई है और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के कलेक्शन बहुत कम है। 
 
सोमवार को ईद की छुट्टी है। ईद होने के कारण सोमवार और मंगलवार को फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर सकती है। 
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख