suvichar

शाहिद कपूर ने घर छोड़ा... होटल में हुए शिफ्ट

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (16:18 IST)
शाहिद कपूर ने इन दिनों घर छोड़ दिया है और मुंबई में गोरेगांव स्थित एक फाइव स्टार होटल में शिफ्ट हो गए हैं। शाहिद के घर सब ठीक है और उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है ताकि वे 'पद्मावती' की शूटिंग आराम के साथ कर सके क्योंकि यह होटल फिल्म सिटी के नजदीक है। 
 
संजय लीला भंसाली की फिल्म की शूटिंग जोरों से चल रही है। शाहिद इस फिल्म में राजा रावल रतन सिंह की भूमिका अदा कर रहे हैं। वे एक योद्धा बने हैं और इसके लिए उन्हें अपनी भूमिका के लिए ज्यादा समय देना पड़ता है। 
 
अपने घर से रोजाना फिल्म सिटी आने-जाने में शाहिद के चार घंटे से भी ज्यादा खर्च हो जाते थे। शाहिद को सेट पर सुबह जल्दी पहुंचना पड़ता है और देर रात तक उनकी शूटिंग चलती है। उन्हें फिट रहने के लिए जिम में भी ज्यादा समय देना पड़ता है। 
 
चार घंटे बचाने के लिए शाहिद ने घर छोड़ कर कुछ दिन होटल में रूकने का फैसला लिया और वे होटल में शिफ्ट हो गए हैं। गौरतलब है कि इसी फिल्म के कलाकार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने भी 'पद्मावती' के लिए फिल्म सिटी के पास ही घर ले लिया है ताकि आने-जाने का समय बचाया जा सके। 
इस इपिक वार ड्रामा में दीपिका पादुकोण पद्मावती की और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होने वाली है, हालांकि चर्चा है कि फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। 
Show comments

'इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, अब तक का सबसे डरावना चैप्टर लेकर लौट रही हॉरर फ्रैंचाइजी

राजकुमार संतोषी ने की 'बंटवारा 1947' में सनी देओल के किरदार की सुपरहीरोज़ से तुलना, कही यह बात

सोहा-सबा अली खान को स्कूल में मिली थी भाई सैफ अली खान और अमृता सिंह की शादी की खबर, बताया चौंकाने वाला किस्सा

तलाक के खुलासे को 'पब्लिसिटी स्टंट' कहने वालों पर भड़कीं आकांक्षा चमोला, बोलीं- कोई अपनी टूटी शादी का तमाशा नहीं बनाता

'आवारापन 2' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, 4 मिनट के सीन्स हटे, फिल्म को मिला यह सर्टिफिकेट

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख