Hanuman Chalisa

एनिमल और बैड न्यूज की सफलता के बाद अब हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं तृप्ति डिमरी

Updated: रविवार, 28 जुलाई 2024 (15:22 IST)
Tripti Dimri : फिल्म 'एनिमल' में भाभी 2 का किरदार निभाकर तृप्ति डिमरी ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है। इस फिल्म में तृप्ति ने रणबीर कपूर संग जमकर इंटीमेट सीन दिए थे। तृप्ति को 'नेशनल क्रश' का टैग भी मिला। फिल्म की सफलता के बाद तृप्ति के पास कई प्रोजेक्ट की लाइन लगी हुई है। 
 
तृप्ति डिमरी हाल ही में विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ फिल्म 'बैड न्यूज' में नजर आई हैं। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। वहीं अब तृप्ति डिमरी ने हॉलीवुड फिल्मों में जाने की इच्छा जताई है।
 
चर्चा है कि तृप्ति पश्चिमी फिल्म उद्योगों में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए एक एजेंट की तलाश कर रही हैं और वह किसी फिल्म में एक छोटा सा हिस्सा लेने के लिए भी तैयार हैं, जो उनके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
 
वैरायटी को दिए इंटरव्यू तृप्ति डिमरी ने कहा, यदि मुझे कहीं एक छोटा सा किरदार भी मिल जाता है तो मुझे लगेगा कि यह वाकई मददगार होगा, क्योंकि मुझे हॉलीवुड के अभिनेताओं के काम करने का तरीका बहुत पसंद है।
 
तृप्ति ने कहा, प्रियंका चोपड़ा मेरी हमेशा से ही इंस्पीरेशन रही हैं। जो उन्होंने ग्लोबल लेवल पर अपनी पहचान बनाई है। बिल्कुल वैसे ही मैं हॉलीवुड की दुनिया में अपनी पहचान बनाना चाहती हूं। वो काफी कॉन्फिडेंट नजर आती हैं, जिस तरह से उन्होंने अपनी राह बनाई है। 
 
तृप्ति ‍डिमरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो अब वह 'भूल भुलैया 3' में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास विक्की विद्या का वो वाला वीडियो और धड़क 2 भी है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख