dharma sangrah
✕

टाइगर जिंदा है का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2017 (14:40 IST)
किसने सोचा था कि एक था टाइगर का लाइफ टाइम बिजनेस टाइगर जिंदा है पहले सप्ताह में ही पार कर लेगी। एक था टाइगर ने 198.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सलमान की 'ट्यूबलाइट' की असफलता के बाद 'टाइगर जिंदा है' को शक की निगाह से देख रहे लोगों को फिल्म की सफलता के जरिये सलमान ने करारा जवाब दे दिया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और दूसरे सप्ताह में भी यह धमक जारी रहने की पूरी उम्मीद है। 
 
फिल्म ने पहले दिन ही 34.10 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की। गौर करने लायक बात है कि उस दिन वर्किंग डे था। इसके बावजूद फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर साबित किया कि सलमान खान का स्टार पॉवर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर धन की बरसात करा सकता है। 
 
दूसरे दिन कलेक्शन बढ़ कर 35.30 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। तीसरे दिन रविवार की छुट्टी का फिल्म को लाभ मिला। कलेक्शन उछल कर 45.53 करोड़ रुपये तक जा पहुंचे। यह आंकड़ा अद्‍भुत था और दर्शाता है कि फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया है। 
 
चौथे दिन क्रिसमस की छुट्टी थी और फिल्म ने 36.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पांचवां दिन वर्किंग डे था और सभी की निगाह थी कि क्या यह टेस्ट टाइगर पास कर पाएगा। 21.60 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ टाइगर ने यह टेस्ट जोरदार तरीके से पास की। पांच दिनों में फिल्म 173.07 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। 
 
फिल्म की रफ्तार छठे दिन भी कायम रही। छठे दिन फिल्म ने 17.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो कि कई बड़ी फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन भी नहीं रहता। छ: दिनों में फिल्म 190.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन भारत से कर चुकी है। 

यह बात निश्चित है कि सप्ताह पूरा होने पर टाइगर जिंदा है न केवल एक था टाइगर के आगे निकल जाएगी बल्कि दो सौ करोड़ क्लब में भी शामिल हो जाएगी। इसके बाद गोलमाल अगेन (205.67 करोड़ रुपये) से निकलना भी बाएं हाथ का खेल रहेगा।

Show comments

फुलेरा में फिर लौटेगी 'थोड़ी तकरार और थोड़ा प्यार', इस तारीख को Prime Video पर दस्तक देगी 'पंचायत 5'

‘ये प्रेम मोल लिया’ का ट्रेलर रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी ने जीता दिल, शादी के बाद होगा बड़ा ट्विस्ट

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने रचा इतिहास, TIME मैगजीन के खास कवर पेज पर मिली जगह

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख