sundarkand

2018 में शाहरुख, आमिर, अजय, सलमान, अक्षय, प्रियंका के संकल्प

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (18:32 IST)
नया साल आते ही संकल्प लिए जाते हैं। ये कर दूंगा वो कर दूंगा। ये बात और है कि एक-दो दिन बीतते ही सारी बातें हवा हो जाती हैं। बॉलीवुड सितारे भी संकल्प लेते होंगे। इनकी थोड़ी मदद हम कर देते हैं। हमारे अनुसार इन कलाकारों को ये संकल्प लेना चाहिए। 
 
सलमान खान : लोग कहते हैं कि सलमान खान की फिल्म तो हिट हो जाती है, लेकिन वो एक्टिंग नहीं करता। 'भाई' को यह चैलेंज स्वीकार करते हुए इस साल एक फिल्म में अपनी एक्टिंग का कमाल दिखा देना चाहिए।
 
शाहरुख खान : फैन, जब हैरी मेट सेजल जैसी फिल्में पिटने के बाद शाहरुख को मैं संकल्प लेना चाहिए कि इस साल वे एक हिट फिल्म जरूर देंगे।  
 
अक्षय कुमार : तेज स्पीड से काम करने वाले अक्षय कुमार को संकल्प लेना चाहिए कि इस साल वे 6 फिल्मों में काम कर के दिखाएंगे। 

आमिर खान : सर्वाधिक बिजनेस करने वाली फिल्म आमिर खान की ही होती है। अब बाहुबली आगे निकल गया है। आमिर का संकल्प होना चाहिए कि 2018 में वे बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। 
 
करण जौहर : करण जौहर को ऐसे हीरो और हीरोइन को लेकर फिल्म बनाने का संकल्प लेना चाहिए ‍जिनके परिवार का फिल्म उद्योग से कोई लेना-देना नहीं हो।  
 
रितिक रोशन : रितिक रोशन साल, दो साल में एक फिल्म करते हैं। अब उन्हें तीन साल में एक फिल्म करना चाहिए। 

प्रियंका चोपड़ा : प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड, बॉलीवुड सब नाप दिया। अब कोई दूसरे ग्रह की फिल्म करने का संकल्प लेना चाहिए। 

कंगना रनौट : कंगना को नहा-धोकर रितिक रोशन के पीछे ही पड़े रहने का संकल्प लेना चाहिए। फिल्में जाए भाड़ में। 
 
दीपिका पादुकोण : दीपिका पादुकोण को इस राज से परदा उठाने का संकल्प लेना चाहिए कि वे रणवीर से 'इश्क' करती हैं या नहीं।  

अजय देवगन : बिना रोहित शेट्टी के भी हिट फिल्म देकर बताने का संकल्प अजय को लेना चाहिए। 
 
रणबीर कपूर : रणबीर को संकल्प लेना चाहिए कि वे इम्तियाज अली, अनुराग बसु, अनुराग कश्यप जैसे निर्देशकों की सूरत नहीं देखेंगे। 

Show comments

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Toxic Box Office Report: बंपर ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी यश की 'टॉक्सिक', बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख