Daily Horoscope
✕

टाइगर श्रॉफ हीरोपंती 2 में करेंगे जासूसी, स्टाइलिश एक्शन से होगी भरपूर

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (12:04 IST)
लॉकडाउन के दौरान टाइगर श्रॉफ न केवल अपनी फिटनेस पर काम करते रहे बल्कि कई फिल्मों की तैयारी भी वे कर रहे हैं। उनकी फिल्म गणपत की शूटिंग जल्दी ही शुरू होने वाली है जिसमें वे बॉक्सर का रोल अदा कर रहे हैं। साथ ही मुंबइया भाषा बोलते नजर आएंगे जिसके लिए भी वे क्लास ले रहे हैं। 
 
दूसरी ओर उनको लेकर साजिद नाडियाडवाला हीरोपंती 2 भी बनाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि टाइगर की पहली फिल्म का नाम हीरोपंती था जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। उसके बाद टाइगर लगातार आगे बढ़ते जा रहे हैं। साजिद अपनी इस हिट फिल्म का अब सीक्वल बनाने जा रहे हैं। 
 
हीरोपंती 2 की स्क्रिप्ट लिखने के लिए रजत अरोरा को अनुबंधित किया गया है। मसाला फिल्म लिखने में रजत माहिर हैं। किक, डर्टी पिक्चर, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई जैसी सफल फिल्में रजत की कलम से ही निकली हैं। वे हीरोपंती टाइगर की इमेज को ध्यान में रख कर तो लिख ही रहे हैं साथ ही टाइगर को ऐसे किरदार के रूप में पेश करने जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखा गया है। 
 
खबर है कि हीरोपंती 2 में टाइगर श्रॉफ एक जासूस की भूमिका में हैं। वे जासूसी करते हुए उलझी हुई बहुत बड़ी गुत्थी सुलझाएंगे। एक्शन टाइगर की फिल्मों की खासियत होता है। इसमें भी भरपूर एक्शन होगा, लेकिन बागी सीरिज से अलग होगा। बागी सीरिज में रॉ एक्शन होते हैं, वहीं हीरोपंती 2 में स्टाइलिश एक्शन होगा। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख