• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tiger Shroff, Disha Patani, MS Dhoni, Sushant Singh Rajput
Written By

टाइगर की गर्लफ्रेंड बनेगी धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड

टाइगर की गर्लफ्रेंड बनेगी धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड - Tiger Shroff, Disha Patani, MS Dhoni, Sushant Singh Rajput
'हीरोपंती' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी को बताया जाता है, हालांकि टाइगर ने कभी भी इस संबंध को स्वीकारा नहीं है। दिशा भी बॉलीवुड में अपना करियर बतौर एक्ट्रेस बनाना चाहती हैं। एक-दो निर्माताओं से उनकी बात भी चली, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। आखिरकार दिशा को अवसर मिल ही गया है। 
 
खबर है कि भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनने जा रही फिल्म 'एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में वे धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आ सकती हैं। 
 
चूंकि धोनी की एक्स-गर्लफ्रेंड के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है इसलिए फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे को एक नए चेहरे की तलाश थी और दिशा को पाकर उनकी खोज खत्म हुई। 
 
फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं और दिशा फिल्म में सुशांत के अपोजिट नजर आएंगी।