Hanuman Chalisa
✕

ब्रेकअप की खबरों के बीच देर रात डिनर डेट पर पहुंचे टाइगर और दिशा पटानी

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (15:25 IST)
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। कुछ समय पहले खबरें आई थी कि दोनों ने अपने 3 साल पुराने रिश्ते को खत्म कर दिया हैं।
 
टाइगर और दिशा के बीच काफी लड़ाईयां चल रही थी, तमाम कोशिशों के बावजूद भी इनका रिश्ता पटरी पर वापस नहीं आ पा रहा था और यही वजह थी कि दोनों ने एक दूसरे से अलग होकर अपने करियर पर फोकस करने का फैसला लिया था।
 
लेकिन अब खबर है कि दोनों के बीच वापस सबकुछ ठीक हो गया है। हाल ही में दिशा और टाइगर को डिनर डेट पर देखा गया है। दोनों पिछले दिनों आधी रात को साथ में डिनर करने जुहू पहुंचे थे। 
 
इस दौरान टाइगर खुद कार ड्राइव टाइगर कर रहे थे और साथ वाली सीट पर दिशा बैठी हुई थी। दिशा थोड़ी थकी सी नजर आ रही थी वहीं टाइगर खुश लग दिख रहे थे। 
 
पिछले दिनों यह भी खबर आई थी कि दिशा ने टाइगर के कहने पर 'नो किसिंग क्लॉज' साइन किया। टाइगर नहीं चाहते थे कि उनकी उनकी गर्लफ्रेंड किसी और के साथ इंटीमेट सीन या फिर किसिंग सीन करें। दोनों ने साथ में 'बागी 2' फिल्म में काम किया है। 
 
टाइगर फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में नजर आने वाले है। वहीं दिशा, सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आने वाली हैं।

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख