Hanuman Chalisa
✕

ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में अमिताभ और फातिमा के रोल पर चलेगी कैंची, 40 मिनट होगी छोटी

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (15:46 IST)
चीन रिलीज़ के लिए काट दिए अमिताभ और फातिमा के रोल, अब आमिर ही होंगे सबसे बड़े 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' भारत में खास रिपोर्ट ना आने के बावजूद 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' जल्द ही चीन में रिलीज होने के लिए तैयार है। 
 
चीन में भारतीय सिनेमा का अलग ही महत्व है और इसी कारण वहां दिसंबर महीने में आमिर खान और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' रिलीज़ होने वाली है। 
 
खास बात यह भी है कि आमिर खान अब चीन में जाना-पहचाना नाम बन चुके हैं। उनकी कुछ फिल्में चीन में रिलीज़ हो चुकी हैं और वहां की जनता के वे फेवरेट स्टार हैं। 
 
फिलहाल खबर यह है कि चीन की रिलीज़ से पहले फिल्म की एक बार फिर से एडिटिंग की जाएगी। दरअसल कहा जा रहा है कि 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' में से अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख के किरदारों के साथ छेड़छाड़ कर उनके रोल को कम किया जाएगा। वहीं आमिर के रोल को हाइलाइट किया जाना है। 
 
सूत्र के मुताबिक अमिताभ बच्चन और फातिमा सना शेख की भूमिकाओं के कुछ प्रमुख हिस्सों को हटा दिया जाएगा। आमिर खान चीन में ज़्यादा लोकप्रिय हैं इसलिए चीन की रिलीज के लिए उनके किरदार को अधिक महत्व दिया जाएगा। 
 
आमिर के रोल को बढ़ाने के लिए उनके डिलीट कर दिए गए सीन भी शामिल कर दिए जाएंगे। इसका खास कारण यही माना जा रहा है कि आमिर चीन में बहुत लोकप्रिय हैं और इसी के चलते फिल्म की वहां कमाई बढ़ सकती है। 
 
भारत में रिलीज़ हुई इस फिल्म में फातिमा के किरदार ने कुछ खास असर नहीं दिखाया। न ही बॉक्सऑफिस पर उनकी वजह से कोई असर पड़ा। इसलिए उनके रोल को छोटा ही रखते हुए आमिर के रोल को बढ़ाया जाना वाजिब है। ऐसे में मेकर्स के लिए भी यह आसान होगा कि वे फातिमा के किरदार को एडिट करें। 

ALSO READ: दिशा पाटनी ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, शेयर की बोल्ड फोटो
 
साथ ही इतनी एडिटिंग के बाद भारत में यह फिल्म जो 2 घंटे 43 मिनट (163 मिनट) की थी, अब चीन की रिलीज़ में लगभग 30-40 मिनट छोटी होगी। वैसे आमिर खान पर पूरा भरोसा है कि वे चीन की जनता से अपनी फिल्म की कमाई तो करवा ही लेंगे। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख