Hanuman Chalisa

मिथुन चक्रवर्ती नहीं चाहते पर्दे पर दिखे उनकी जिंदगी, बताई यह वजह

Updated: सोमवार, 14 नवंबर 2022 (11:40 IST)
मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। मिथुन ने कई शानदार फिल्में बॉलीवुड को दी है। उन्होंने काफी मेहनत और संघर्ष से इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। मिथुन चक्रवर्ती नहीं चाहते हैं कि उनकी जिंदगी पर कोई फिल्म बने। 

 
हाल ही में मिथुन सिंगिंग रियलिटी शो 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' में नजर आए। शो में मिथुनने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। वहीं उन्होंने साफ कहा कि वह बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं कि उनके जीवन पर किसी तरह की फिल्म बनाई जाए। 
 
मिथुन ने कहा, मैं कभी नहीं चाहता कि कोई भी मेरे जीवन से गुजरे, हर किसी ने स्ट्रगल देखा है और कठिन दिनों में किया है। लेकिन मुझे हमेशा मेरी त्वचा के रंग की वजह से अपमानित करने की कोशिश की गई है। मेरी त्वचा के कारण कई सालों तक मुझे अपमान किया गया, मैंने ऐसे दिन देखे हैं जब मुझे खाली पेट सोना पड़ता था और खुद सोने के लिए रोता था।
 
मिथुन चक्रवर्ती ने कहा, एक समय ऐसा भी था जब उन्हें इस बारे में सोचना पड़ता था कि उनका अगला भोजन क्या होगा। वह कहां सोएंगे। मैं भी बहुत दिन फुटपाथ पर सोया हूं औऱ यही कारण है कि मैं नहीं चाहता मेरी बायोपिक बने। मेरी कहानी किसी को प्रेरित नहीं करेगी बल्कि उन्हें तोड़ देगी।
 
मिथुन चक्रवर्ती ने साल 1976 में फिल्म Mrigayaa से डेब्यू किया था। वह 80-90 के दशक में कई हिट फिल्मों में नजर आए। मिथुन आखिरी बार पर्दे पर 'द कश्मीर फाइल्स' में नजर आए थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

‘हनुमान अंश’ के बाद विशाल चतुर्वेदी की नई फिल्म ‘राम बोला’ का ऐलान, गोस्वामी तुलसीदास की अमर गाथा आएगी पर्दे पर

न स्टार पावर, न बड़ा बजट... फिर भी हनुमान अंश का तूफान जारी, 202 करोड़ पार कर 300 करोड़ क्लब पर नजर

गोविंदा के साथ अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत छोटी थी, पता ही नहीं था वो शादीशुदा हैं

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख