dharma sangrah
✕

आमिर खान के घर क्यों पहुंचे थे 25 आईपीएस ऑफिसर? वजह आई सामने

Updated: सोमवार, 28 जुलाई 2025 (14:47 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। इस वीडियो में आमिर के बांद्रा स्थित घर से पुलिस की गाड़ियां बाहर निकलती दिख रही था। बताया जा रहा था कि करीबन 25 आईपीएस अधिकारी आमिर खान के घर पहुंचे थे। दावा किया जा रहा है कि आईपीएस अधिकारियों की टीम आमिर खान से मिलने पहुंची थी। 
 
 
हालांकि आमिर या उनकी टीम की तरफ से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई थी। लेकिन अब आमिर खान के घर आईपीएस अधिकारियों के आने की असली वजह अब सामने आ गई है। आमिर की टीम के एक सदस्य ने बताया, इस बैच के आईपीएस ट्रेनी उनसे मिलना चाहते थे, इसलिए आमिर खान ने उन्हें अपने घर बुलाया और मिलकर बातचीत की।
 
वायरल वीडियो में लग्ज़री बस में बैठे कई आईपीएस अधिकारी आमिर खान की बिल्डिंग में जाते दिखे थे। इसके बाद तरह-तरह की बातें फैलने लगीं — जैसे कि आमिर कोई ऐसा प्रोजेक्ट बना रहे हैं जिसमें सुरक्षा की ज़रूरत है। ये मुलाकात उस समय हुई जब उनकी लग्ज़री कारों से जुड़ी कुछ खबरें भी चल रही थीं, जिससे उनकी टीम थोड़ी परेशान थी। 
 
वैसे आमिर खान पिछले कई सालों से अलग-अलग बैच के आईपीएस ट्रेनीज़ से मिलते रहे हैं। खासकर उनकी फिल्म सरफ़रोश के बाद, बहुत से आईपीएस अफसर उनसे मिलने की इच्छा जताते हैं।
 
हाल ही में आमिर खान की फिल्म सितारे ज़मीन पर रिलीज़ हुई, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। वो इन दिनों फिल्म की खास स्क्रीनिंग करवा रहे हैं और जल्द ही आमिर खान प्रोडक्शंस के आने वाले प्लान्स को लेकर एक बड़ा ऐलान भी करने वाले हैं।
 
एक्टिंग के मामले में आमिर खान के पास कुली है, जिसमें वो रजनीकांत के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, वो एक और फिल्म में भी काम करेंगे, जिसे लोकेश कनगराज द्वारा डायरेक्ट किया जाएगा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख