Hanuman Chalisa

अक्षय कुमार की इन शर्तों की वजह से अटकी 'हेरा फेरी 3'

Updated: गुरुवार, 24 दिसंबर 2020 (14:10 IST)
अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा फेरी' लगभग 20 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसे आज एक कल्ट कॉमेडी का दर्जा प्राप्त है। इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे सुपरहिट फिल्मों में से एक माना जाता है। फिल्म 'हेरी फेरी' को मिले प्यार का ही नतीजा था कि इसका दूसरा भाग भी सिनेमाघरों में सफल रहा।

 
अब मेकर्स 'हेरा फेरी' का तीसरा भाग बनाना चाहते हैं। हालांकि यह तीसरा भाग काफी लम्बे समय से अटका पड़ा है। कुछ समय पहले निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने 'हेरा फेरी' का तीसरा पार्ट अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी के बिना ही शुरू कर दिया था। उसमें फिरोज नाडियाडवाला ने अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की एंट्री कराई थी जबकि बाबू भैया यानि कि परेश रावल का किरदार वैसे ही बनाए रखा था।
 
इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने के कुछ दिनों बाद मेकर्स ने इसे बंद कर दिया। बताया जाता है कि मेकर्स ने पैसों की कमी के चलते यह फैसला लिया है। अब ताजा खबरों की मानें तो 'हेरा फेरी' के मेकर्स एक बार फिर से इसे शुरू करना चाहते हैं और इस बार वो अक्षय कुमार के साथ ही इस फिल्म को बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।
 
लेकिन अक्षय कुमार ने मेकर्स के सामने 2 ऐसी शर्ते रख दी हैं कि उन्हें अपने हाथ पीछे खींचने पड़े हैं। खबरों के अनुसार, अक्षय कुमार ने मेकर्स से फिल्म 'हेरा फेरी 3' के प्रॉफिट में से 70 प्रतिशत हिस्सा मांगा है। इसके साथ-साथ वह चाहते हैं कि 'हेरा फेरी 3' का डायरेक्शन राज शांडिल्य करें। 
 
खबरों की माने तो फिरोज नाडियाडवाला ने दूसरी शर्त के कारण अक्षय को न कह दिया। वहीं राज शांडिल्य ने भी हेरा फेरी 3 को डायरेक्ट करने से इंकार कर दिया क्योंकि उन्हें लगता है कि कि यह आइकॉनिक फ़्रैंचाइजी में से एक है और उन्हें नहीं लगता कि वह इसके साथ न्याय कर पाएंगे।

Show comments

September 2026 Movie Releases: मिर्जापुर से लेकर हैवान तक, सितंबर में बड़े पर्दे पर मचेगा गदर, देखें पूरी लिस्ट

‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के 23 साल: मोना सिंह की वर्सेटिलिटी का शानदार सफर पर डालें एक नजर

'दायरा' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने

चेरी प्रिंट टैंक टॉप में रीवा अरोड़ा का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

Toxic Box Office Report: बंपर ओपनिंग के बाद औंधे मुंह गिरी यश की 'टॉक्सिक', बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख