Hanuman Chalisa
✕

द अंडरटेकर ने किया अक्षय कुमार को फाइट के लिए चैलेंज, एक्टर बोले- पहले मुझे मेरा इंश्योरेंस चेक करने दीजिए

Updated: शनिवार, 19 जून 2021 (16:21 IST)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर में कई एक्शन फिल्में दी है। बीते दिनों अक्षय कुमार की एक एक्शन फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' को 25 साल पूरे हुए थे। इस फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अक्षय ने एक खुलासा किया था। 

 
अक्षय ने बताया था कि फिल्म में उनकी फाइट असली द अंडरटेकर से नहीं हुई थी। फिल्म में उनके फाइट सीन को बायन ली के साथ शूट किया गया था। उन्होंने ही फिल्म में अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी। ब्रायन ली अंडरटेकर के चचेरे भाई है। 
 
वहीं अब अक्षय के इस ट्वीट पर असली अंडरटेकर ने उन्हें फाइट के लिए चैलेंज कर दिया है। अंडरटेकर ने अक्षय को चैलेंज करते हुए लिखा, जब असली मैच के लिए आप तैयार हों तो मुझे बताएं।' 
 
अंडरटेकर के इस चैलेंज पर अक्षय कुमार ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'भाई, पहले मुझे मेरा इंश्योरेंस चेक करने दीजिए फिर आपको बताता हूं।' 
 
अक्षय के इस जवाब से उनके फैंस काफी खुश हो गए हैं। उनका कहना है कि अक्षय कुमार को बने उस मीम को सही साबित करना चाहिए और अंडरटेकर से फाइट करनी चाहिए। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिल्म बेल बॉटम 27 जुलाई को रिलीज होने जा रही हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार सूर्यवंशी, अतरंगी रे, बच्चन पांडे, पृथ्वीराज, रक्षा बंधन और राम सेतु में भी नजर आने वाले हैं।
 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख