suvichar
✕

विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' पर कोरोना का साया, रिलीज डेट टली

Updated: सोमवार, 10 जनवरी 2022 (15:38 IST)
विवेक रंजन अग्निहोत्री की बहुप्रतीक्षित 'द कश्मीर फाइल्स' का इंतजार कोरोना महामारी के कारण लंबा रहा है। लेकिन लगता है कि कश्मीरी पंडितों की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी अभिनीत फिल्म के निर्माताओं ने देश में कोरोना के मामलों के बढ़ने के कारण पलायन ड्रामा की रिलीज़ को टाल दिया है। 

 
यह फिल्म जिसमें दर्शन कुमार, पुनीत इस्सर और चिन्मय मंडलेकर द्वारा स्पेशल परफॉर्मेंस दी गई है, इस साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी। लेकिन अब फिल्म की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी गई है।
 
सोशल मीडिया पर इस खबर की घोषणा करते हुए, जी स्टूडियोज़ ने भारत के नक्शे का एक क्रिएटिव साझा किया, जिसमें उल्लेख किया गया है, 'देश में कोविड के मामलों में हुई वृद्धि और कई राज्यों में सिनेमाघरों के आंशिक या पूरी तरह से बंद होने के कारण, हमने फैसला किया है कि हमारी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की रिलीज को टाल दें। आओ मिलकर इस महामारी से लड़ें। मास्क पहनें और सुरक्षित रहें।
 
अपने टाइटल पर खरा उतरते हुए, 'द कश्मीर फाइल्स' एक सच्ची कहानी है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यू पर आधारित है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात का दिल दहला देने वाला नरेटिव है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाता है। 
 
अपनी पिछली समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म 'द ताशकेंट फाइल्स' के लिए प्रशंसा बटोरने के बाद, जिसने इस साल की शुरुआत में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था, ज़ी स्टूडियोज़ और लेखक-निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक अन्य हार्ड-हीटिंग फिल्म पेश करने के लिए फिर से सहयोग किया है। 
 
विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित, इस ड्रामा में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, भाषा सुंबली और चिन्मय मंडलेकर जैसे अभिनेताओं की तारकीय भूमिका है। ज़ी स्टूडियोज़ और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री द्वारा निर्मित, विवेक अग्निहोत्री द्वारा लिखित और निर्देशित है।
 

Show comments

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सनी देओल की 'सूर्या' पर विवाद, IMA ने लगाया मेडिकल प्रोफेशन की छवि खराब करने का आरोप

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख