biodatamaker

द कश्मीर फाइल्स का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी: रविवार जितने कलेक्शन सोमवार को भी रहे

Updated: मंगलवार, 15 मार्च 2022 (13:20 IST)
कितनी भी बड़ी फिल्म हो, रविवार के बाद सोमवार के दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सीधे नीचे आते हैं, लेकिन 'द कश्मीर फाइल्स' ने सोमवार को भी उतना ही कलेक्शन किया जितना कि रविवार को किया था। इससे साबित होता है कि फिल्म को लेकर कितना क्रेज है। 
 
शुक्रवार को जब द कश्मीर फाइल्स रिलीज हुई थी तो सिनेमाघर वाले ज्यादा शो देने के लिए तैयार नहीं थे। उनका फोकस प्रभास की फिल्म 'राधे श्याम' पर था। स्क्रीन भी कम मिले और शोज़ की संख्या भी कम मिली। बावजूद इसके पहले दिन फिल्म ने 3.55 करोड़ का कलेक्शन किया। 
 
लेकिन जिस तरह से फिल्म की एडवांस बुकिंग हुई उसको देख सिनेमाघर वालों को समझ आ गया कि शो कम है और देखने वाले ज्यादा। फौरन शो बढ़ाए गए। शनिवार के दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया। 
 
रविवार को 15.10 और सोमवार को 15.05 करोड़ रुपये कलेक्शन रहा। द कश्मीर फाइल्स का सोमवार का कलेक्शन सूर्यवंशी, गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी हालिया रिलीज फिल्मों से भी ज्यादा रहा है। 
 
चार दिनों में फिल्म 42.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। तय है कि सौ करोड़ क्लब में शामिल होगी। डेढ़ सौ भी पार कर जाए तो आश्चर्य नहीं। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी रहेगा। इस फिल्म को समूह में लोग देखने जा रहे हैं।
 
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, पुनीत इस्सर जैसे कलाकार हैं। फिल्म दर्शाती है कि कश्मीरी पंडित पर किस तरह अत्याचार हुए और उन्हें कैसे कश्मीर छोड़ने पर मजबूर किया गया। 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख