kundali milan
✕

टीवी पर गुदगुदाने फिर आ रहा 'द कपिल शर्मा शो', प्रोमो हुआ रिलीज

Updated: सोमवार, 26 जुलाई 2021 (11:10 IST)
टीवी का पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा' शो जल्द ही शुरू होने वाला है। हाल ही में कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर शो के सेट से कई तस्वीरें शेयर कर इस बात की जानकारी दी थी। अब 'द कपिल शर्मा शो' का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है।

 
इस प्रोमो वीडियो में कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, कीकू शारदा, सुदेश लहरी, चन्दन प्रभाकर और अर्चना पूरण सिंह नजर आ रहीं हैं। इस बार 'द कपिल शर्मा शो' की टीम में सुदेश लहरी की भी एंट्री हुई है। वही इस प्रोमो से सुमोना चक्रवर्ती गायब  हैं। माना जा रहा है कि वह इस सीजन का हिस्सा नहीं हैं।
 
इस प्रोमो में सभी सितारे एक वैक्सीनेशन सेंटर पर सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। वही कपिल शर्मा कहते हैं, हम सब की शो पर सीट कंफर्म हो चुकी है क्योंकि हम सब ने कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज ले लिए हैं। इसके बाद कपिल सभी दर्शकों से भी वैक्सीन लगवाने की अपील करते हैं।
 
बताया जा रहा है कि 'द कपिल शर्मा शो' 21 अगस्त से टेलीकास्ट किया जाएगा। यह शो फरवरी 2021 को बंद हुआ था। इसी दौरान कपिल शर्मा दूसरी बार पिता बने थे। इस शो को इस बार भी सलमान खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख