shradh paksha
✕

रजनीकांत- अक्षय कुमार की 542 करोड़ की फिल्म '2.0' का टीज़र

Updated: गुरुवार, 13 सितम्बर 2018 (12:27 IST)
आखिरकार इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई। रजनीकांत और अक्षय कुमार की बहुप्र‍तीक्षित फिल्म '2.0' का ऑफिशियल टीज़र जारी हो गया है। यह फिल्म इस वर्ष 29 नवंबर को प्रदर्शित होगी और इसका इंतजार सिने-प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। 
 
टीज़र में झलक मिलती है कि मोबाइल ही विलेन की शक्ति है। वह सारे मोबाइलों को इकट्ठा कर अपनी ताकत बढ़ाता है और इससे मुकाबला करने के लिए सुपर पॉवर के रूप में चिट्टी को याद किया जाता है जो कि एक रोबोट है। 
 
रजनीकांत डबल रोल में हैं और अक्षय कुमार खलनायकी दिखाएंगे। टीज़र में कुछ हैरतअंगेज सीन देखने को मिलते हैं, लेकिन ऐसे भी नहीं हैं जो चकित कर दे। जितने पैसे खर्च किए गए हैं वैसे इफेक्ट्स टीज़र में देखने को नहीं मिले हैं। फिर भी फिल्म की भव्यता का एहसास टीज़र में देखने को मिलता है। 
 
इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज है। तेलुगु के टीज़र को मात्र तीन घंटे में 1.1 मिलियन व्यूज़ मिले हैं। हिंदी में तीन घंटे में लगभग 5 लाख लोगों ने इसे देख लिया है। 
 
फिल्म को एस. शंकर ने लिखा और निर्देशित किया है जबकि संगीत एआर रहमान का है। 
 
<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/owPuQjInzO8?rel=0" frameborder="0" allow="autoplay; encrypted-media" allowfullscreen></iframe>

Show comments

राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘जेल ही सही जगह’, 2 करोड़ जमा करने का आखिरी मौका

यामी गौतम का ‘नई नवेली’ में दिखेगा सबसे अलग अवतार, बताया कैसे अपनाया है ‘मोहिनी’ का अलग अंदाज

विजय सलगांवकर की तरह मेकर्स ने छिपाया था बड़ा राज, ऐसे सीक्रेट रखा गया 'दृश्यम 3' का क्लाइमेक्स

'दृश्यम 3' के एंड क्रेडिट में पत्नी के लिए अभिषेक पाठक ने लिखा खास नोट, पढ़कर भावुक हुईं शिवालिका

दृश्यम 3 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 3 दिन में 174.50 करोड़, बना 2026 का दूसरा सबसे बड़ा ओपनर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख