ramcharitmanas
Wed, 28 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. TE3N, Amitabh Bachchan, Box Office

तीन का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

तीन
अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी अभिनीत फिल्म 'तीन' से बॉक्स ऑफिस पर जोरदार ओपनिंग की उम्मीद तो किसी को भी नहीं थी क्योंकि फिल्म का मेकिंग एक खास दर्शक वर्ग के लिए है। फिल्म ने पहले दिन 2.61 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और इतने कम कलेक्शन की उम्मीद भी किसी को नहीं थी। 
 
 
दस जून को रिलीज हुई इस फिल्म को सुबह के शो में कम दर्शक मिले, लेकिन शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या बढ़ी। अलबत्ता इतनी नहीं बढ़ी कि खुश हुआ जाए। 
दूसरे दिन का आंकड़ा पहले दिन की तुलना में बेहतर रहने की उम्मीद है। रविवार को भी कलेक्शन बढ़ सकते हैं। फिल्म समीक्षकों की राय मिश्रित है और यही हाल दर्शकों का है। मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, बंगलुरु, पुणे जैसे शहरों से फिल्म को बहुत आशा है क्योंकि छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर के दर्शकों की पसंद से यह फिल्म भिन्न है। 
 
विदेश में फिल्म का पहले दिन प्रदर्शन बेहतर रहा और 1.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा। 
ये भी पढ़ें
नसीर-विद्या साथ करेंगे 'बेगम जान'