dharma sangrah
✕

कार के ब्रेक फेल करके, पानी में जहर मिलाकर की गई तनुश्री दत्ता को मारने की कोशिश! एक्ट्रेस का खुलासा

Updated: शुक्रवार, 23 सितम्बर 2022 (13:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती हो, लेकिन वह अपने बेबाक बयानों और खुलासों की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं। तनुश्री ने नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाकर इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसके बाद भार में मीटू मूवमेंट की शुरुआत भी हो गई थी। 

 
एक बार फिर से तनुश्री ने एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड माफियों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने साथ हुए कुछ हादसों को लेकर बात की। तनुश्री का कहना है कि यौन उत्पीड़न के बारे में बात करने के बाद उनकी कार के ब्रेक फेल करके उन्हें अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की कोशिश की गई थी। 
 
तनुश्री दत्ता ने कहा कि जब मैं उज्जैन में थीं, तो मेरी कार के ब्रेक के साथ एक-दो बार छेड़छाड़ की गई थी। मेरा एक बहुत बुरा एक्सीडेंट भी हुआ था। मेरी हड्डियां टूटने से बाल-बाल बची थी। इस एक्सीडेंट ने मुझे कुछ महीनों के लिए जैसे रोक सा दिया था क्योंकि मेरी चोटों को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगा। मेरा बहुत खून बह गया था।
 
तनुश्री ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें कई बार जहर देने की भी कोशिश की गई। एक्ट्रेस ने कहा, मेरी एक नौकरानी थी, जो मेरे घर में काम करती थी। उसके आने के बाद मैं धीरे-धीरे बीमार होने लगी थी। जब मुझे संदेह होने लगा था कि मेरे पानी में कुछ मिलाया जा रहा था।
 
गौरतलब है कि साल 2018 में तनुश्री ने बॉलीवुड में मीटू आंदोलन शुरू किया था। इसके चलते एक्टर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री जैसे कई दिग्गज नामों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था। 
 

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

राजकुमार हिरानी ने खोला ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ का बड़ा राज, जानिए क्यों हटाया गया था गांधीजी का यह सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दीया मिर्जा स्टारर 'डॉ. हसन' का टीजर हुआ रिलीज, 11 दिसंबर को होगा प्रीमियर

हॉरर के रंग हुए गायब! जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की ‘काली खेती’ ने ब्लैक एंड व्हाइट ट्रेलर से रचा नया अंदाज

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख