suvichar
✕

कोरोना को मात देकर तमन्ना भाटिया लौटीं घर

Updated: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2020 (12:36 IST)
तमन्ना भाटिया के फैंस इस बात से राहत महसूस कर सकते हैं कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस ने न केवल कोरोना को मात दे दी है बल्कि उनकी अस्पताल से छुट्टी भी हो गई है और वे घर लौट आई हैं। यह जानकारी तमन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। 
 
तमन्ना ने लिखा है कि मैं और टीम मेंबर्स शूटिंग के दौरान अनुशासित थे और तमाम सावधानियां बरत रहे थे, लेकिन मुझे पिछले सप्ताह हल्का बुखार आ गया। मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया जो पॉजिटिव निकला। मैंने खुद को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद अब मेरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है और मुझे हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल गई है। फिलहाल मैंने अपने आपको घर पर आइसोलेट किया है। 
 
गौरतलब है कि तमन्ना की मां रजनी भाटिया और पिता संतोष भाटिया की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। यह बात तमन्ना ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता में कोरोना के लक्षण दिख रहे है और जब टेस्ट कराया गया तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब पूरा भाटिया परिवार स्वस्थ है।

Show comments

Bigg Boss 20: रोहित शेट्टी ने लगाई स्काउट ओपी और लवप्रीत की क्लास, 'कंबल मसाज' पर उठाए सवाल

प्रभास और प्रशांत नील ने किया कन्फर्म, जून 2027 में शुरू होगी ‘सालार पार्ट 2’ की शूटिंग

क्या स्टोरी टीवी के शो 'प्रेमकथा' में है संजय लीला भंसाली की फिल्मों वाली फील? नायरा एम. बनर्जी ने साझा किया अनुभव

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन किया इतना कलेक्शन

‘रहना है तेरे दिल में 2’ बनने की तैयारी? नितिन कक्कड़ कर सकते हैं डायरेक्ट – रिपोर्ट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख