Hanuman Chalisa
✕

फ़िल्म 'तड़प' दूसरा ट्रेलर रिलीज, इंटेंस और एक्शन से भरपूर

Updated: सोमवार, 29 नवंबर 2021 (13:20 IST)
"तड़प" अब अपनी रिलीज के करीब पहुंच गई है और ऐसे में, फिल्म के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म के पहले ट्रेलर ने फैंस के बीच काफी चर्चा बटोरी थी और इसके बाद फ़िल्म से 4 गाने रिलीज किए गए हैं जिन्हें फैंस का प्यार मिल रहा है। तुमसे भी ज्यादा, तेरे सिवा जग में, तू जो मेरा हो गया है और होए इश्क ना के बाद फिल्म का अब दूसरा ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है!
 
अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत 'तड़प' का दूसरा ट्रेलर रॉ और रियल एक्शन मूव्स से भरा हुआ है और इस रॉ, रियल और रहस्यमय ट्रेलर के जरिये फिल्म को करीब से रूबरू करवाया गया है जिसमें अहान ने खुद एक्शन सीन्स परफॉर्म किए हैं। कुछ मनोरंजक डायलॉग भी हैं जैसे 'सांप को दूध सिर्फ नाग पंचमी के दिन पिलाया जाता है बाकी के दिन घर में घुसने पर कुचल ही देते है' और 'बेटी ने प्यार की तड़प सुनी थी अब बाप प्यार की तड़प झेलेगा'।
 
 
ट्रेलर में हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स और एक प्यारी प्रेम कहानी को भी करीब से दिखाया गया है। अहान की डेब्यू परफॉर्मेंस मनोरंजक और दमदार लग रही है और उनके चेहरे के भाव बिल्कुल परफ़ेक्ट हैं। फिल्म की रिलीज़ से पहले ही उनकी भूमिका ने उनकी फैन फॉलोइंग में इज़ाफ़ा कर दिया है।

ALSO READ: मार्वल और स्पाइडर-मैन के फैंस के लिए खुशखबरी, 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' यूएसए से एक दिन पहले भारत में होगी रिलीज

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत, फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित, साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित व मिलन लुथरिया द्वारा निर्देशित नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन 'तड़प' 3 दिसंबर 2021 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख