dharma sangrah
✕

तड़प का बॉक्स ऑफिस पर पहला सप्ताह, उम्मीद से कम रहे कलेक्शन

Updated: शुक्रवार, 10 दिसंबर 2021 (14:47 IST)
तड़प (Tadap) जब रिलीज हुई तो ट्रेड विशेषज्ञों ने फिल्म की खूब तारीफ की, लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में वैसा नजारा नजर नहीं आया। तड़प (Tadap) का प्रदर्शन उम्मीद से काफी नीचे रहा। 
 
तड़प (Tadap) ने जब 4.05 करोड़ रुपये से पहले दिन शुरुआत की थी, तब इस मामूली कलेक्शन की भी काफी तारीफ की गई थी। तड़प (Tadap) ने दूसरे दिन 4.12 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 5.35 करोड़ रुपये, चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 2.01 करोड़ रुपये, छठे दिन 1.75 करोड़ रुपये और सातवे दिन 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।   
पहले सप्ताह में तड़प (Tadap) 21.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में ही कामयाब रही जो कि कम है। माना कि कोविड-19 के कारण सिनेमाघर फुल कैपिसिटी से काम नहीं कर रहे हैं तथा लोग डरे हुए हैं, लेकिन जिस तरह से बात को बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया गया वैसे आंकड़े गवाही नहीं दे रहे हैं। 
 
चंडीगढ़ करे आशिकी की से टक्कर 
तड़प (Tadap) को दूसरे सप्ताह में आयुष्मान खुराना की मूवी चंडीगढ़ करे आशिकी से कड़ी टक्कर मिलेगी जिससे कलेक्शन प्रभावित होना निश्चित है। अहान शेट्टी और तारा सुतारिया अभिनीत फिल्म तड़प (Tadap) दूसरे सप्ताह में कहां तक जाती है, देखना दिलचस्प रहेगा। 

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख