kalsarpa dosh calculator
✕

दया बेन कब आएंगी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा में', रखी लंबी-चौड़ी शर्त!

क्या दिशा वकानी के सारे फैसले पति ले रहे हैं?

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (18:13 IST)
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लीड और सबसे फेमस कैरेक्टर दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी पिछले साल ही मां बनी हैं। उनकी शादी चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से हुई थी जिसके बाद उन्हें बेबी गर्ल हुई। इसके लिए दिशा मैटरनिटी लीव पर थीं जिसके बाद से अब तक उन्होंने शो में वापसी नहीं की है। 'तारक मेहता...' के फैंस को दिशा की शो में कमी खल रही है। 
 
खबर थी कि शो में इस वर्ष की नवरात्रि उत्सव से दिशा वकानी शो में वापसी कर सकती हैं, लेकिन शो में नवरात्रि सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है और दिशा का कोई अता-पता नहीं है। दरअसल दिशा किसी भी फोन या मैसेज का जवाब ही नहीं दे रही हैं। आखिर बात क्या है? इस बारे में प्रोड्यूसर असित मोदी से जानकारी मिली। असित का कहना है कि वे इस बारे में कुछ नहीं जानते। 

असित का कहना है कि उन्हें नहीं पता दिशा शो में कब वापसी करेंगी। शायद वे अपनी बच्ची में अभी भी बिजी होंगी। असित ने दिशा के बारे में सभी अफवाहों पर जवाब देने से भी मना कर दिया है। 
 
सूत्रों की मानें तो दिशा शो में कमबैक करने से पहले अपनी कुछ शर्तों को पूरा करवाना चाहती हैं। उनके फोन कॉल्स और मैसेजेस का जवाब उनके पति दे रहे हैं। पति मयूर ही सारे निर्णय कर रहे हैं और यही वजह है कि दिशा चाहते हुए भी कमबैक नहीं कर पा रही हैं।
 
इस बारे में भी असित का कहना है कि यह उनका पारिवारिक मामला है। अगर उनके पति चाहते हैं कि दिशा काम न करें, तब हम लोग क्या कर सकते हैं। हालांकि हम लोग जल्दी मिलकर बात करने वाले हैं क्योंकि दर्शक चाहते हैं कि वे जल्दी से जल्दी लौट आएं। 
 
खबर यह भी है कि दिशा अपनी शर्तों पर काम करना चाहती हैं। उनकी इच्छा है कि उनकी फीस 1.25 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख कर दी जाएं। वहीं वे महीने के 15 दिन ही काम करेंगी वो भी सुबह 11 से शाम 6 तक। इसमें उनके पति भी काफी हस्तक्षेप कर रहे हैं। 
 
शो के डायरेक्टर हर्षद जोशी और मालव राजदा का कहना है कि अगर दिशा शो में वापस आना चाहती हैं तो हम उनकी शर्तों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन वादा नहीं कर सकते। 

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख