ramcharitmanas

बॉलीवुड में एक्टर्स और एक्ट्रेस के बीच फीस के अंतर को लेकर खुश नहीं तापसी पन्नू

Updated: सोमवार, 25 नवंबर 2019 (11:34 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों से भी चर्चा में रहती हैं। इस बार तापसी ने अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के बीच फीस के फासले को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है।


तापसी ने कहा कि बॉलीवुड में पुरुष और महिला कलाकारों को एक समान भुगतान करने की दिशा में अभी एक लंबा रास्ता तय करना है। गोवा में चल रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) के 50वें संस्करण में इंट्रैक्टिव सेशन के दौरान तापसी ने कहा, हमें काफी लंबा रास्ता तय करना है।

ALSO READ: कैसा रहा बाला का तीसरा और मरजावां का बॉक्स ऑफिस पर दूसरा वीकेंड?
 
तापसी पन्नू ने कहा, बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को जितना भुगतान किया जाता है, वह फिल्म के प्रमुख अभिनेता को किए जाने वाले भुगतान का आधा भी नहीं होता है। कई बार तो भुगतान की जाने वाली रकम एक चौथाई के बराबर भी नहीं होता है, ईमानदारी से कहूं तो उससे भी कम होता है। 
 
प्रमुख हीरो की आधी तनख्वाह ए लिस्ट की अभिनेत्रियों की महिला प्रधान फिल्मों का पूरा बजट होता है। मुझे आशा है कि मेरे जीवित रहते इसमें बदलाव आएगा। ऐसा तभी होगा जब लोग महिला प्रधान फिल्मों को थियेटर में देखने जाएंगे। सिर्फ बॉक्स ऑफिस ही इसे बदल सकता है।
 
तापसी पन्नू हाल ही में फिल्म 'सांड की आंख' में नजर आई थीं। इस फिल्म में तापसी के साथ भूमि पेडनेकर भी लीड रोल में थीं। 'सांड की आंख' उत्तर प्रदेश की तोमर शूटर दादियों पर आधारित थी। तापसी जल्द ही 'तड़का' और 'थप्पड़' फिल्म में दिखाई देंगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख