शनिवार, 26 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Swara Bhaskar’s ANARKALI OF ARRAH to release on 24 March 2017
Written By

स्वरा भास्कर के बोल्ड रोल वाली की 'अनारकली ऑफ आरा' की रिलीज डेट घोषित

Swara Bhaskar
हिन्दी फीचर फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' 24  मार्च 2017 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक और लेखन अविनाश दास हैं। प्रोमोडोम मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता प्रिया और संदीप कपूर हैं। 
 
फिल्म की कहानी आरा की एक इरोटिक गायिका के आसपास घूमती है। यह जगह बिहार में है। यह गायिका लोकल ऑर्केस्ट्रा की संस्कृति या अन्य शब्दों में इस स्थान विशेष की नच पार्टिज का नजारा है। इस तरह के ऑर्केस्ट्रा में गाने वाली महिला कलाकार भद्दे और द्विआर्थी (सीधे सेक्स शब्दावली वाले) गाने गाती हैं।  
कलाकार के तौर पर और ग्लेमर के रूप में, इन्हें भारी पसंद किया जाता है परंतु साथ ही इन्हें गिरे हुए चरित्र की या यहां तक की वेश्या जैसी भी माना जाता है। तेज और चालू अनारकली बहुत सफल है परंतु एक दिन ऐसा आता है जब एक अत्यंत दबंग आदमी स्टेज पर ही उसके साथ गलत हरकत कर देता है। इसके बाद उसकी दुनिया बदल जाती है और उसकी जिंदगी हिंसक और महिलाओं के खिलाफ होने वाले आदमियों से भर जाती है।  
 
फिल्म में स्वरा भास्कर, संजय मिश्रा, पंकज त्रिपाठी और इश्तिक खान मुख्य कलाकार हैं। फिल्म में संगीत रोहित शर्मा का है। जबीन मर्चेंट एडीटर हैं और सिनेमेटोग्राफी अरविंद कन्नाबिरन की है। फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन पीवीआर पिक्चर्स द्वारा किया जाएगा। 
ये भी पढ़ें
रईस की तुलना में काबिल ने लगाई लंबी छलांग