Hanuman Chalisa
✕

स्वरा भास्कर ने किया मुगलों के समर्थन में ट्वीट, जमकर भड़के यूजर्स

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2019 (09:21 IST)
एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपनी बात बेबाकी से कहने के लिए जानी जाती हैं। इसके लिए वह अकसर ट्रोलर्स ने निशाने पर भी रहती हैं। किसी न किसी बात को लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं। एक बार फिर से स्वरा ने कुछ ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद वह यूजर्स के निशाने पर आ गईं।


स्वरा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा, मुगलों ने भारत को अमीर बनाया। साथ ही स्वरा ने फैक्ट और हिस्ट्री जैसे हैशटैग का इस्तेमाल भी किया। 
 
स्वरा ने जिस ट्वीट को शेयर किया उसमें लिखा हुआ था- मुगल विजेता के रूप में भारत आए लेकिन वह उपनिवेशवादी नहीं बल्कि भारतीय के रूप में याद किए जाते हैं। उन्होंने व्यापार, विकसित सड़कों, समुद्री मार्गों, बंदरगाहों को प्रोत्साहित किया। मुगलों के दौर में हिंदू सबसे अमीर थे। इसके बाद से एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया जाने लगा।
 
कई यूजर्स ने कहा कि मुगल लुटेरे हैं और उन्होंने देश के कई हिंदुओं की हत्याएं की। एक यूजर ने स्वरा पर तंज कसते हुए लिखा- इनकी बातों को ज्यादा तवज्जो न दिया जाए। एक यूजर ने लिखा- ये ठीक उसी तरह है जिस तरह तुमने भारतीय सिनेमा को गौरवान्वित किया। मुगलों का समर्थन करने पर कई लोग स्वरा भास्कर से नाराज़ नज़र आए।
 
इससे पहले स्वरा भास्कर ने लोकसभा चुनाव के दौरान पॉलिटिक्स में एंट्री को लेकर वीडियो शेयर किया था। इसके बाद भी उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। स्वरा भास्कर इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड हिमांशु शर्मा से ब्रेकअप को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं।

Show comments

बिग बॉस के मंच पर सलमान खान का खुलासा, बोले- एक शो ने दुनिया को दिखाया मेरा असली चेहरा

Rise and Fall 2: शादीशुदा खेसारी लाल यादव संग अफेयर पर छलका काजल राघवानी का दर्द, बोलीं- 'वो मुझे जिंदगीभर...'

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख