dharma sangrah
✕

ब्रेकअप के एक साल बाद स्वरा भास्कर ने तोड़ी चुप्पी, किया चौंकाने वाला खुलासा

Updated: सोमवार, 30 मार्च 2020 (16:20 IST)
स्वरा भास्कर ने पिछले साल अपने ब्वॉयफ्रेंड व लेखक हिमांशु शर्मा के साथ ब्रेकअप कर लिया था। अब स्वरा ने एक साल बाद अपने ब्रेकअप पर चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में ‘वीरे दी वेडिंग’ एक्ट्रेस ने इस रहस्य से पर्दा उठाया है कि उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था।

स्वरा ने कहा कि उनके और हिमांशु के रिश्ते में किसी ने किसी को धोखा नहीं दिया। बल्कि दोनों के ब्रेकअप की असल वजह यही थी कि दोनों का सफर यहीं तक था।

अपने ब्रेकअप की वजह बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “मान लो कि आप एक पार्क में चल रहे हैं, वह एक रिश्ता जैसा ही है, जहां आपने एक साथ चलना शुरू किया है। फिर आप एक ऐसी जगह पर पहुंचते हैं, जहां केवल दो रास्ते हैं, आप या तो बाएं जा सकते हैं या दाएं। एक व्यक्ति दाएं जाना चाहता है और दूसरा व्यक्ति बाएं जाना चाहता है। फिर उनमें से एक को यह कहना होगा कि ‘ठीक है, मैं अपना रास्ता छोड़ दूंगा और तुम्हारे साथ आऊंगा’। लेकिन अगर दोनों में से एक भी अपना रास्ता नहीं छोड़ना चाहता है तो आपको बस अलविदा कह देना चाहिए और मान लेना जाना चाहिए कि इतना ही थी हमारी जर्नी।”

क्या ब्रेकअप आसान था, इस सवाल पर स्वरा ने कहा, “ मुझे लगता है कि सभी के लिए ब्रेकअप करना मुश्किल है। किसी भी चीज का अंत जो आपकी निजी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पहलू रहा हो या कोई भी रिश्ता जो आप संजोए रखते हैं, भले ही वह दोस्त ही क्यों न हो, वह दुखदायी होगा।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर आखिरी बार फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ में नजर आई थीं।

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख