sundarkand
✕

केवल ग्लैमरस होने की वजह से भूमिका नहीं चुनूंगी : स्वरा भास्कर

Published: सोमवार, 28 मई 2018 (12:15 IST)
करीना कपूर खान, सोनम कपूर आहुजा, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया स्टारर फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' का इंतज़ार अब फैंस को नहीं हो रहा। फैंस इंतज़ार में हैं कि कब फिल्म रिलीज़ हो और कब वे इन चारों दोस्तों की मज़ेदार कहानी को देख पाएं। फिल्म की कास्ट भी लगातार फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई है। 
 
ऐसे में फिल्म के बारे में करीना कपूर खान और सोनम कपूर ने कई खुलासे किए हैं। इस बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने भी अपनी बात रखी। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में महत्वपूर्ण रोल निभाने वाली स्वरा भास्कर का कहना है कि वे फिल्म के कंटेंट को बहुत अधिक महत्व देती हैं। 
 
फिल्म में स्वरा भले ही एक ग्लैमरस भूमिका निभा रही हैं लेकिन इस टैलेंटेड एक्ट्रेस का कहना है कि वे फिल्म के कंटेंट से समझौता कभी नहीं करेंगी, चाहे वे कोई भी फिल्म ही क्यों न चुन रही हों। 'निल बटे सन्नाटा' और 'अनारकली ऑफ आरा' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं और एक्टिंग के लिए क्रिटिक्स की भी तारीफें बटोर चुकीं इस एक्ट्रेस का मानना है कि उन्होंने अब तक जो भी फिल्में चुनी हैं उससे वे समझ गई हैं कि उन्हें कैसी फिल्में चुनना है और कैसे रोल में दर्शक उन्हें देखना पसंद करेंगे। 
 
स्वरा ने आगे बताया कि मेरे पास ऐसी फिल्मों के भी ऑफर आ चुके हैं जो काफी ग्लैमरस थे लेकिन एक एक्टर के तौर पर मेरे पास उसमें करने के लिए कुछ नहीं था। इसलिए मैंने वो फिल्में छोड़ दी। मैंने बहुत से देसी किरदार निभाए हैं इसलिए लोगों को लगने लगा कि मैं सिर्फ ऐसी ही फिल्में कर सकती हूं। लेकिन निर्माता रिया कपूर ने उन पर विश्वास किया। सच यह है कि सोनम मेरी बहुत अच्छी दोस्त हैं और वे जानती हैं कि मैं कैसी इंसान हूं। 

ALSO READ: पियक्कड़ और सेक्सुअली एक्टिव हैं 'वीरे दी वेडिंग' की लड़कियां
 
ट्रेलर में स्वरा वाकई बेहतरीन लग रही हैं। उनका किरदार भी पूरी फिल्म में काफी महत्वपूर्ण है। इसमें उन्हें ग्लैमरस के साथ-साथ बोल्ड भी दिखाया गया है। इस बार में स्वरा ने कहा भी था कि मेल एक्टर्स को शराब पीने और सेक्सुअल बातें करने की आज़ादी है लेकिन फीमेल एक्ट्रेस को क्यों नहीं। फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' 1 जून 2018 को रिलीज़ होने वाली है। 

Show comments

नीति मोहन के पिता बृज मोहन शर्मा का 72 साल की उम्र में निधन, सिंगर ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

कॉफी विद करण 9 में विजय देवरकोंडा ने खोला शादी का राज, रश्मिका मंदाना बोलीं- एक साल तक करती रही प्रपोज

FRRO के 'भारत छोड़ो' नोटिस के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे अभिनेता इमरान खान, अर्जेंट सुनवाई की मांग

दुर्गा पूजा पंडाल में रणबीर कपूर ने गाया 'कबीरा', हर्षदीप कौर के साथ वायरल हुआ वीडियो

क्या अजय देवगन के घर पर चला BMC का हथौड़ा? अभिनेता की टीम ने बताई पूरी सच्चाई

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख