suvichar
✕

तलाक के 10 साल बाद ऐसा है रितिक रोशन और सुजैन खान का रिश्ता

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2024 (10:48 IST)
सुजैन खान 26 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 1978 में जन्मी सुजैन खान फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनके पिता संजय खान बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रहे हैं। सुजैन ने रितिक रोशन से साल 2000 में शादी की थी और दोनों ने 2014 तलाक ले लिया था। 
 
तलाक के 10 साल बाद भी रितिक और सुजैन खान का रिश्ता बेहद खास है। दोनों आज भी दोस्त की तरह मिलते हैं। अपने बच्चों के साथ समय बिताते हैं। मूवी और डिनर डेट पर भी साथ जाते हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

रितिक और सुजैन के रिश्ते में खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सुजैन और रितिक एक-दूसरे की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। रितिक के बर्थडे पर सुजैन ने लिखा था, 'मेरे बेस्ट फ्रेंड तुम्हें जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
 
एक इंटरव्यू के दौरान सुजैन ने रितिक संग अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की थी। सुजैन ने कहा था, अब हम कपल नहीं हैं लेकिन बहुत अच्छे दोस्त हैं। रितिक में मुझे मेरा सपोर्ट सिस्टम दिखता है। ये जोन मेरे लिए बहुत पवित्र है, ये मुझे दुखी या अकेला महसूस नहीं कराता है। मेरे बच्चे आसानी से एडजस्ट हो जाते हैं। वो चीजों को ओर्गेनाइज रखते हैं। अब हम साथ नहीं हो सकते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर हमेशा एक-दूसरे के लिए हाजिर हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

सुजैन खान कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन का समय भी अपने बच्चों के साथ रितिक रोशन के घर ही बिताया था। वहीं सुजैन बीते काफी समय से अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी को डेट कर रहीं हैं। दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट किया जाता है। 
 
सुजैन खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्मी बैकग्राउंड होने के बाद वो एक्ट्रेस क्यों नहीं बनी। उन्होंने बताया था, जब मैं 5 साल की थी तभी से डिजाइनिंग के प्रति लगाव था। मेरी मां उन दिनों इंटीरियर डिजाइनिंग में गहरी रुचि रखती थी। मैं उनके साथ साइट पर जाती, मुझे वो रंगों की दुनिया अच्छी लगती थी। एक्ट‍िंग करना भी उतना ही टफ है लेकिन उसने मुझे कभी आकर्ष‍ित नहीं किया।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

Koffee With Karan 9 के बाद क्या करेंगे करण जौहर? नए चैट शो को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख