Daily Horoscope
✕

वेब सीरीज 'ताली' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, सुष्मिता सेन निभाएंगी ट्रांसजेंडर का किरदार

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (12:50 IST)
Taali Web Series: बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने वेब सीरीज 'आर्या' के जरिए जबरदस्त कमबैक किया है। आर्या की सक्सेस के बाद अब एक्ट्रेस 'आर्या 3' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह एक और वेब सीरीज में‍ दिखाई देंगी, जिसका नाम 'ताली' है। सीरीज में सुष्मिता सेन ट्रांसजेंडर के किरदार में नजर आने वाली हैं।
 
'ताली' से सुष्मिता सेन का फर्स्ट लुक काफी पहले सामने आ चुकी है। वहीं अब सुष्मिता सेन ने 'ताली' का एक मोशन पोस्टर शेयर किया है। ताली के मोशन पोस्टर में पहले तीन जेंडर टिक बॉक्स बने दिखाई देते है। इसके बाद ट्रांसजेंडर बॉक्स में बिंदी दिखाई देती है। 
 
लाल रंग के बिंदी में सुष्मिता सेन का चेहरा उभरते हुए दिखाई देता है। बैकग्राउंड में सुष्मिता की आवाज सुनाई देती हैं, 'मैं ताली बजाती नहीं बजवाती हूं।' इस सीरीज में सुष्मिता सेन कार्यकर्ता गौरी सावंत की भूमिका में नजर आएंगी।
 
ताली के पोस्टर में कैप्शन में लिखा है, 'लाख गिरा दे बिजली मुझपे, मैं तो सतरंग बनु। हैप्पीप्राइड।' ताली का निर्देशन रवि जाधव ने किया है और यह फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज़ होगी।
 
गौरतलब है ‍कि गौरी सावंत सालों से ट्रांसजेंडर समुदाय के हितों के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने साल 2010 में 'सखी चार चौगी' की स्थापना की थी। गौरी सावंत ने न केवल ट्रांसजेंडर समुदाय के हक में आवाज उठाई बल्कि उन्हें समाज में इज्जत और सम्मान दिलाने के लिए बहुत काम भी किया। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख