Daily Horoscope
✕

'गदर 2' के राज से पर्दा उठाने पर अमीषा पटेल पर भड़के फैंस, बोले- क्लाइमैक्स भी बता दो...

Updated: शनिवार, 1 जुलाई 2023 (12:20 IST)
Ameesha Patel trolled: 'गदर : एक प्रेम कथा' की रिलीज के 22 साल बाद निर्देशन अनिल शर्मा इस फिल्म का सीक्वल 'गदर 2' लेकर आ रहे हैं। फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल फिर साथ नजर आने वाले हैं। तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
 
हाल ही में इस फिल्म का गाना 'उड़ जा काले कावा' रिलीज किया गया है। गाने में सनी देओल और अमीषा पटेल एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। फैंस को दोनों की केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है। वहीं गाने के आखिर में कुछ ऐसा दिखाया गया था, जिसके बाद फैंस थोड़े चिंतित हो गए थे।
 
दरअसल, गाने में दिखाया गया है कि सनी देओल एक कब्र के पास बैठे रो रहे हैं। इसके बाद से लोग कयास लगा रहे थे कि 'गदर 2' में सकीना की मौत हो जाएगी। इसे लेकर कई लोग परेशान भी नजरआए। जिसके बाद अमीषा पटेल ने खुद इस राज से पर्दा उठा दिया कि फिल्म में उनके किरदार सकीना की मौत नहीं होगी। यह एक बहुत बड़ी स्पॉइलर है। 
 
अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर इस सीन को शेयर कर लिखा, 'हाय मेरे सभी प्यारे फैंस। आप में से बहुत से लोग गदर 2 के इस शॉट को लेकर यह सोचकर चिंतित हो गए हैं कि सकीना ही मर गई है!! खैर ऐसा नहीं है!! यह कौन है मैं नहीं कह सकती लेकिन यह सकीना नहीं है। तो कृपया चिंता न करें। आप सभी को प्यार।'

अमीषा पर भड़के फैंस 
अमीषा पटेल के इस राज से पर्दा उठाने के बाद कई लोग भड़क गए हैं। एक यूजर ने‍ लिखा, 'आप फिल्म का स्पॉइलर्स क्यों दे रही हो? क्लाइमैक्स भी बता दो, हम थिएटर में फिल्म ही नहीं देखने जाएं।' एक अन्य ने लिखा, 'उन्हें फिल्म का सस्पेंस नहीं खत्म करना चाहिए था।' 
 
बता दें कि 'गदर 2' में सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा और लव सिन्हा नजर आने वाले हैं। फिल्म की कहानी तारा सिंह और उनकी पत्नी सकीना के इर्द-गिर्द घूमेगी। यह फिल्म 11 अगस्त 2023 को रिलीज हो रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'Shaque' की सक्सेस पार्टी में कैटफाइट या गलतफहमी? परिणीति चोपड़ा और जेनिफर विंगेट ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

रकुल प्रीत सिंह की मस्टर्ड येलो साड़ी ने लूटी महफिल, रॉयल ब्लाउज और गोल्ड झुमकों में दिखीं अप्सरा

‘रामायण’ के म्यूजिक पर एआर रहमान का बड़ा खुलासा, हैंस जिमर के साथ काम करने को लेकर कही ये बात

'मैं फक्र से कहता हूं... दिमागी नक्सल हूं', जामिया प्रदर्शन के बीच नसीरुद्दीन शाह के तीखे बोल, छात्रों का किया समर्थन

भारत का इतिहास और संस्कृति दुनिया तक पहुंचाएगी ‘रामायण’, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी नमित मल्होत्रा की फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख