sundarkand

बेटा गोद लेने की खबरों पर सुष्‍मिता सेन ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है सच

Updated: शुक्रवार, 14 जनवरी 2022 (11:57 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों सोशल मीडिया पर खबर वायरल हुई थी कि सुष्मिता सेन ने दो बेटियों के बाद अब एक बेटे को गोद लिया है।

 
सुष्मिता सेन की अपनी बेटियों और एक प्यारे से बच्चे के साथ तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे थे। इस तीसरे बच्चे को सुष्मिता का बेटा बताया जा रहा था। हालांकि अब एक्ट्रेस ने खुद सच्चाई बताई है। जो बच्चा सुष्मिता के साथ दिखाई दे रहा है वह उनका गोद लिया बेटा नहीं है।

वह बच्चा कौन है इसका खुलासा खुद सुष्मिता सेन ने किया है। सुष्मिता सेन ने बच्चे के साथ तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। तस्वीर में बच्चा कार की बोनट पर बैठकर सुष्मिता से बात करता नजर आ रहा है।
 
इस तस्वीर के साथ सुष्मिता ने लिखा, अपने गॉडसन एमेडियस से बात करते हुए उन अफवाहों को लेकर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उसके एक्सप्रेशन ही सब बता रहे हैं। ये फोटो एमेडियस की मां ने क्लिक की है।
 
इसके साथ सुष्मिता ने लिखा, फोटो का श्रेय एमेडियस की मां श्रीजया को जाता है। सुष्मिता की इस पोस्ट से साफ हो गया है कि उन्होंने किसी को गोद नहीं लिया है। बता दें कि सुष्मिता की दो प्यारी बेटियां हैं, जिनका नाम रेने और अलीशा है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख