Daily Horoscope
✕

ना‍गरिकता कानून का विरोध करने की वजह से 'सावधान इंडिया' से बाहर हुए सुशांत सिंह

Updated: बुधवार, 18 दिसंबर 2019 (11:36 IST)
नागरिकता कानून विधेयक और एनआरसी को लेकर देशभर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। ना‍गरिकता कानून को लेकर हाल ही में दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कॉलेज में छात्रों ने जमकर विरोध किया।

 
इसके बाद दिल्ली पुलिस और जामिया के छात्रों के बीच झड़प भी देखने को मिली। वहीं फिल्म इंडस्ट्री से भी छात्रों को सपोर्ट मिल रहा है। टीवी शो 'सावधान इंडिया' को साल 2011 से होस्ट करते आ रहे एक्टर सुशांत सिंह भी इस विरोध में शामिल हुए और इस बिल को लेकर भी अपनी आवाज उठाई।
 
लेकिन इस विरोध में शामिल होने के चलते अब सुशांत सिंह को टीवी शो 'सावधान इंडिया' छोड़ना पड़ा है। एक्टर ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा, 'और सावधान इंडिया के साथ मेरा काम अब खत्म हुआ।'
 
खबरों के अनुसार इस बारे में बात करते हुए सुशांत ने कहा कि नागरिकता कानून के खिलाफ सच बोलने की उन्हें ये सजा मिली है। बता दें कि, सुशांत ने ट्वीट के जरिए जामिया यूनिवर्सिटी में पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे और इसकी आलोचना की थी।

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख