Hanuman Chalisa
✕

पूर्व ड्राइवर का दावा, सुसाइड नहीं कर सकते थे सुशांत सिंह राजपूत, लगता था मौत से डर

Updated: शुक्रवार, 14 अगस्त 2020 (11:57 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस की गुत्थी हर दिन उलझती जा रही है। उनकी मौत एक बड़ा रहस्य बन गई है। एक्टर के पिता केके सिंह ने जबसे बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया है, कई नए खुलासे हो चुके हैं। सुशांत के कई दोस्त और उनके साथ काम करने वाले मीडिया में आकर कई अहम बातें बता चुके हैं।

 
अब सुशांत सिंह के ड्राइवर रह चुके अनिल ने कई हैरान करने वाली बातों का खुलासा किया है। एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत के ड्राइवर ने बताया कि वह उनके साथ रोजाना 15-16 घंटे बिताते थे। उन्होंने बताया कि वह सुशांत को शूट पर लेकर जाते थे और उनको किसी चीज की जरूरत होती थी तो लाकर देते थे। 
 
अनिल ने बताया कि 2018 में उन्होंने सुशांत के साथ ढाई महीने काम किया था। उन्हें समझ नहीं आया कि उन्हें और बाकी लोगों को अचानक नौकरी से क्यों निकाल दिया गया। वहीं सुशांत की सुसाइड के सवाल पर भी अनिल ने यकीन न होने की बात कही। 
 
उन्होंने कहा कि वह चांद के सपने देखते थो तो यह बात हजम होने वाली नहीं है। अनिल ने यह भी बताया कि सुशांत आत्महत्या क्यों नहीं कर सकते। वह बताते हैं कि 'मुझे याद है एक बार लेट हो गए और मैं उनका इंतजार कर रहा था। मुझे कार में नींद आ गई। उन्होंने आकर पूछा कि क्या मैं सो रहा था। जब मैंने बताया, नहीं तो वह बोले नहीं तुम ड्राइव मत करना। सुशांत अपनी गाड़ी खुद चलाकर आए थे और अनिल दूसरी गाड़ी से।' अनिल बताते हैं कि जिस इंसान को मौत से इतना डर लगता हो तो कभी आत्महत्या नहीं कर सकता।
 

Show comments

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

धर्मेंद्र की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- उनके बिना जिंदगी बहुत खाली लगती है

गनमास्टर G9 मूवी प्रिव्यू: शांत डेयरी मालिक या खूंखार शिकारी? अपारशक्ति खुराना के विलेन अवतार से भिड़ेंगे इमरान हाशमी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख