Daily Horoscope
✕

सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ था- पोस्टमॉर्टम करने वाले का सनसनीखेज दावा

Updated: सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (19:13 IST)
 
सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गए डेढ़ साल से भी ज्यादा हो गए हैं, लेकिन उनकी मृत्यु को लेकर अभी भी तरह-तरह के दावे हो रहे हैं। 14 जून 2020 को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में सुशांत मृत पाए गए थे और आरंभिक जांच में पाया गया कि उन्होंने आत्महत्या की थी, लेकिन सुशांत के फैंस मानने को तैयार नहीं थे। 
 
अब सनसनीखेज दावा सामने आया है। टीवी 9 को दिए गए एक इंटरव्यू में पोस्टमॉर्टम करने वाले रूपकुमार शाह ने कहा है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई थी। रूपकुमार के मुताबिक सुशांत के शरीर और गर्दन पर कई निशान थे। 
 
रूपकुमार ने कहा कि कूपर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए पांच शव लाए गए और कहा गया कि एक वीआईपी का शव है। बाद में पता चला कि वो शव सुशांत सिंह राजपूत का था। उनकी गर्दन पर दो से तीन और शरीर पर कई निशान थे। 
 
पोस्टमॉर्टम को रिकॉर्ड करने की जरूरत थी, लेकिन आदेश सिर्फ तस्वीर लेने का ही था। मैंने अपने सीनियर्स को भी कहा कि यह हत्या है, लेकिन मुझे नियम के अनुसार ही काम करने को कहा गया और निर्देश दिए गए कि जितनी जल्दी हो सके फोटो लो और शव को पुलिस को दिया जाए इसलिए रात में ही हमने पोस्टमॉर्टम किया। 
 
रूपकुमार के इस दावे से सनसनी मच गई है। जो इसे हत्या मान रहे थे उन्हें फिर बल मिल गया है। कई लोगों का इस बारे में कहना है कि यह हत्या ही थी। बहरहाल रूपकुमार के दावों में कितनी सच्चाई है इसकी भी पड़ताल जरूरी है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख