kalsarpa dosh calculator
✕

सुशांत सिंह राजपूत करना चाहते हैं इस बच्चे की मदद, लोगों से भी की अपील

Updated: शुक्रवार, 16 नवंबर 2018 (19:27 IST)
सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की दिल्म 'केदारनाथ' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है। रिलीज़ के पहले सारा और सुशांत दोनों ही प्रमोशन में लगे हुए हैं। लेकिन इसी बीच सुशांत ने अपने एक ज़रुरी काम के लिए समय निकाला और किसी खास से मिलने पहुंचे। 
 
जी नहीं, सुशांत किसी लड़की या हीरोइन या गर्लफ्रेंड से मिलने नहीं पहुंचे। बल्कि वे मिलने पहुंचे एक बच्चे से। दरअसल कई सेलीब्रिटीज़ की तरह सुशांत भी सोशल वर्क में लगे रहते हैं। ऐसे में वे कुछ बीमार बच्चों की मदद भी करते हैं और उनसे मिलने भी जाते हैं। इसकी जानकारी उन्होंने तो नहीं दी लेकिन एक ऑर्गेनाइज़ेशन ने इसकी जानकारी दी। 
 
किटो इंडिया नाम की क्राउड फंडिंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक बच्चे की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को भी टैग किया था। इसके बाद वही पिक्चर सुशांत ने शेयर किया और बच्चे के ठीक होने की दुआ मांगी। सुशांत कई लोगों की मदद के लिए आगे आते रहते हैं। वे मिलने भी जाते हैं और पैसों के मामले में भी मदद करते हैं। सुशांत ने इस तस्वीर पर जवाब देते हुए लिखा कि मैं दिल से भगवान से प्रार्थना करता हूं कि ऐरन जल्‍दी ठीक हो जाए। 

 
सुशांत सिंह राजपूत ने संस्था से ऐरन की जानकारी मांगी हैं। ताकि वे ऐरन की मदद कर सकें। उन्होंने फैंस से भी ऐरन की अच्छी तबीयत के लिए दुआ करने की अपील की है। सुशांत इससे पहले भी कई लोगों की मदद कर चुके हैं। केरल में आई आपदा में भी उन्होंने लोगों की बहुत मदद की थी। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख