Daily Horoscope
✕

नसीरुद्दीन शाह की रिश्तेदार थीं सुरेखा सीकरी, जानिए दोनों के बीच का खास रिश्ता

Updated: शनिवार, 19 अप्रैल 2025 (12:09 IST)
टीवी शो 'बालिका वधू' की 'दादी सा' सुरेखा सीकरी की 19 अप्रैल को बर्थ एनिवर्सरी है। तीन बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकीं सुरेखा का 75 वर्ष की उम्र में कार्डिएक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। सुरेखा ने टीवी के साथ-साथ कई फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया था। 
 
सुरेखा सीकरी थियेटर, टीवी और फिल्मों का हिस्सा रहीं। उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थी। सुरेखा ने अपने दम पर इंडस्ट्री में यह पहचान बनाई थीं।
 
क्या आप जानते हैं कि सुरेखा का बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह के साथ भी एक अलग रिश्ता था। सुरेखा सीकरी नसीरुद्दीन शाह की साली थीं। नसीरुद्दीन शाह की पहली शादी मनारा सीकरी से हुई थी, जो सुरेखा सीकरी की सौतेली बहन थीं।
 
नसीर और मनारा की बेटी भी है, जिनका नाम हीबा शाह है। हीबा ने टीवी शो 'बालिका वधू' में सुरेखा सीकरी के यंग एज का रोल निभाया था।
 
सुरेखा ने साल 1971 में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजुएशन की थी। उन्होंने साल 1978 में फिल्म 'किस्सा कुर्सी का' से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख