• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. athiya shetty share first photo of daughter reveal her name cute name evaarah
Last Modified: शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (15:13 IST)

केएल राहुल के जन्मदिन पर अथिया शेट्टी ने दिखाई अपनी बेटी की पहली झलक, रखा यह यूनिक नाम

KL Rahul birthday
बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल इसी साल 24 मार्च को एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता बने हैं। वहीं अब पति केएल राहुल के जन्मदिन के मौके पर अथिया ने अपनी बेटी की पहली झलक शेयर करते हुए उसके नाम का भी खुलासा किया है। 
 
तस्वीर में राहुल अपनी बेटी को सीने से लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं अथिया बेटी पर प्यार लूटा रही हैं। हालांकि तस्वीर में कपल ने अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इस तस्वीर के साथ कपल ने अपनी बेटी के नाम का भी खुलासा किया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KL Rahul (@klrahul)

अथिया ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी बेटी, हमारी सबकुछ। उनका नाम Evaarah/इवाराह है। इवाराह का मतलब भगवान द्वारा दिया गया गिफ्ट/गॉड ऑफ गिफ्ट है।'
 
बता दें कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने लंब वक्त तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2023 में शादी रचाई थी। दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित फॉर्महाउस पर सात फेरे लिए थे। केएल राहुल इस समय आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं। 
ये भी पढ़ें
क्या बिन शादी मां बनने वाली हैं 49 साल की अमीषा पटेल? लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस लगा रहे कयास