ganesh chaturthi

सनी बन चुकी हैं मां ! 21 महीने की है एक बच्ची

Updated: शुक्रवार, 21 जुलाई 2017 (18:05 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अभी कुछ दिनों पहले ही अपनी बातों से संकेत दिया था कि वे मां बनने वाली हैं, और देखिये खुशखबर आ भी गई ! जी हां, खब बिलकुल पक्की है। सनी लियोनी अब मां बन चुकी हैं और उनके पति डेनियल वेबर ने एक बहुत प्यारी छोटी बच्ची को गोद लिया है। कल शाम ट्वीट के जरिए सनी ने यह खुशखबरी अपने फैंस को बताई। 
 
सबसे पहले एक्ट्रेस शर्लीन चोपड़ा ने ट्वीट करके सनी और डेनियल को बधाई दी और उनकी जिंदगी में लिटिल एंजल निशा के आने की बधाई दी। साथ इस खुबसुरत परिवार को खुब प्यार भी भेजा, जिस पर सनी ने जवाब दिया - थैंक यु शर्लीन। सो स्वीट ऑफ यु। 
 
सनी और डेनियल ने निशा को महाराष्ट्र के लातुर स्थित एक अनाथ आश्रम से गोद लिया है। बच्ची का असली नाम निशा था और इस जोड़ी ने इसे ना बदलने का फैसला लेते हुए बेटी का नाम निशा कौर वेबर रखा है। क्युट निशा अभी सिर्फ 21 महीनों की है। सनी और वेबर ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सब कुछ नया-सा लग रहा है। कुछ दिनों पहले की बात है, जब हमने निशा की तस्वीर देखी थी। मैं खुशी, इमोशनल, उत्सुक सारी फीलिंग्स महसूस कर रही हुं। लोगों को 9 महीने लगते हैं, पर हमें तीन हफ्ते लगे। 
 
2011 में सनी लियोनी और डेनियल वेबर में शादी की थी। जब उनसे पुछा गया कि बच्ची को गोद लेने का ख्याल कैसे आया, तब उन्होंने बताया कि हम 2 साल पहले लातूर में एक अनाथआश्रम गए थे, तभी से हमने वहां अपना नाम लिखा दिया था। वेबर ने कहा कि मैंने कभी इसके लिए सोचा नहीं था पर अनाथ आश्रम के लोगों का काम देखकर मेरा मन बदला। 
 
फिल्म जिस्म 2, एक पहेली लीला, रागिनी एमएमएस 2 जैसी फिल्मों में हिरोइन रह चुकी सनी अब फिल्म 'बादशाहो' और 'तेरा इंतजार' में नजर आने वाली है। रियलिटी शो 'स्प्लिट्ज़विला' को सनी होस्ट करेंगी। 

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख