ganesh chaturthi

सनी लियोनी की शादी को 11 साल पूरे, शगुन के पैसों से दिया था रिसेप्शन

Updated: शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (16:52 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और डेनियल वेबर फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर सनी ने अपनी शादी की एक अनसीन तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

 
इस तस्वीर में सनी लियोनी शादी का जोड़ा पहने गुलाब के फूलों के बीच बैठी नजर आ रही हैं। वहीं डेनियल वेबर क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। दोनों गुरुद्वारे में आनंद कारज की रस्म निभाते हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सनी ने बताया कि उन्होंने शगुन के पैसों से अपनी शादी के रिसेप्शन का भुगतान किया था।
 
सनी लियोनी ने लिखा, शादी को आज 11 साल हो गए है। एक ऐसा समय जब हमारे पास कोई पैसा नहीं था, 50 से भी कम मेहमान शादी में आए थे। शादी के रिसेप्शन का खर्च हमने शगुन के लिफाफों में आए पैसों से किया था। फूलों का इंतजाम बिल्कुल बेकार, शराब के नशे में लोगों की उल्टी-सीधी स्पीच और केक हमारी शादी का बहुत ही खराब था।
 
उन्होंने लिखा, ये सारी चीजें एक रिमाइंडर है उसके लिए कि हम दोनों साथ में कितान दूर निकल आए हैं। और हमने जो प्यार शेयर किया है उसके बिना यह संभव नहीं था। मुझे अपनी शादी की कहानी से प्यार है क्योंकि बिल्कुल हमारे अंदाज में थी। हैपी ऐनिवर्सरी बेबी।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। हाल में वह वेब सीरीज अनामिका में नजर आई थीं। सनी लियोनी जल्द ही साउथ इंडस्ट्री में भी धमाका मचाने जा रही हैं। मलयाली फिल्म रंगीला और तमिल फिल्म वीरमादेवी में दिखेंगी। 
 

'बिग बॉस' के 20 साल: घर के हर राज से वाकिफ सलमान खान, जानिए क्यों 'वीकेंड का वार' उनके बिना लगता है अधूरा

व्हाइट ट्रांसपेरेंट साड़ी में मौनी रॉय ने ढाया कहर, बोल्ड अंदाज के साथ दिखी देसी नजाकत

विजय सेतुपति की 'महाराजा' रचने जा रही इतिहास, हॉलीवुड में रीमेक होने वाली पहली तमिल फिल्म बनी

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख