Hanuman Chalisa
✕

Gadar 2 की box office पर धमाकेदार ओपनिंग, पहले दिन OMG 2 से Sunny Deol की movie निकली आगे

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2023 (17:31 IST)
Gadar 2 Box Office Report: सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' की जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई थी उसे देख अंदाजा हो ही गया था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग लेगी। सुबह के शो से ही हाउसफुल के बोर्ड कई मल्टीप्लेक्स में नजर आए। खासतौर से उत्तर भारत में फिल्म ने जोरदार शुरुआत ली है। सिंगल स्क्रीन में भी फिल्म को लेकर खूब क्रेज है और दोपहर के शो में वहां भी भीड़ नजर आ रही है।
 
उत्तर भारत के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन में खासी भीड़ है। छोटे शहर और कस्बों में भी लंबे समय बाद इस तरह की दीवानगी नजर आई है। 
 
फिल्म के रात के शो में भी भारी भीड़ की उम्मीद है। जिस तरह से फिल्म ने शुरुआत की है उसे देख लग रहा है कि यह मूवी पहले दिन आसानी से 35 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करेगी। संभव है कि आंकड़ा और भी बड़ा हो। 
 
सनी देओल की किसी फिल्म को पिछले 15 साल में ऐसी ओपनिंग नहीं मिली है। गदर ब्रैंड होने के कारण दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए टूट पड़े हैं। पहले वीकेंड में सनी की गदर 2 को अच्छे दर्शक मिलेंगे, इसके बाद फिल्म की क्वालिटी पर चलना या न चलना निर्भर है। 
 
अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित गदर 2 वर्ष 2001 में आई गदर एक प्रेम कथा का सीक्वल है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का इतिहास रच दिया था। सनी को तारा सिंह के रूप में बेहद पसंद किया गया था। 
 
गदर 2 के सामने अक्षय कुमार की ओएमजी 2 भी रिलीज हुई है। इस फिल्म के कलेक्शन गदर 2 की तुलना में एक चौथाई है। फिल्म का विवादास्पद होना और ए सर्टिफिकेट होना, इसकी ओपनिंग में रुकावट बन गया है। बहरहाल इस फिल्म का कंटेंट मजबूत है और ये आने वाले दिनों में अपनी जगह बना सकती है, लेकिन पहले दिन तो यह गदर 2 की तुलना में बेहद पिछड़ गई है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख